रांची। पैगंबर मोहम्मद पर भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नुपूर शर्मा द्वारा पिछले दिनों की गई कथित विवादित टिप्पणी के विरोध में शुक्रवार को रांची में बवाल मच गया।
मुस्लिम समुदाय की ओर से दुकानें बंद रखकर किया जा रहा प्रदर्शन दोपहर उग्र हो गया। पुलिस प्रशासन की ओर मेन रोड में जगह-जगह की गई बेरिकेडिंग को लोगों ने तोड़ने की कोशिश की। पुलिस प्रशासन ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो प्रदर्शनकारियों ने पुलिस बल पर पथराव शुरू कर दिया।
भीड़ को उग्र होता देखकर पुलिस को मजबूरी में 10 राउंड हवाई फायरिंग करनी पड़ी। खबर है कि पुलिस-प्रदर्शनकारियों के बीच हुई झड़क में कई पुलिस के जवाब घायल हो गए हैं।
बताया जा रहा है कि प्रदर्शनकारी मेन रोड में उपद्रव मचाते रहे। रांची के पूरे मेन रोड में तोड़फोड़ की। हनुमान मंदिर के आसपास भी जमकर प्रदर्शन किया। रांची के हृदय स्थल कहे जाने वाले पूरे मेन रोड में उपद्रवियों ने तोड़फोड़ की है। मेन रोड में रतन टॉकीज गली में फिर से उपद्रवियों के जुटे गए हैं।