लखनऊ। उप्र की राजधानी लखनऊ के दुबग्गा में धर्म परिवर्तन न करने पर छात्रा निधि गुप्ता को छत से फेंकने के आरोपी सुफियान (Sufiyan) को पुलिस ने धर दबोचा। प्राप्त समाचार के अनुसार लखनऊ के पॉवर हाउस चौराहे के पास पुलिस मुठभेड़ में सुफियान को गिरफ्तार किया गया। मुठभेड़ में सुफियान को दाहिने पैर में गोली भी लगी है।
गौरतलब है कि दुबग्गा की डूडा कॉलोनी में 19 वर्षीय निधि गुप्ता परिवार के साथ रहती थी। पास में ही ब्लॉक नंबर-40 के निवासी सूफियान नाम के युवक उससे जबरन धर्मांतरण कर शादी करने के लिए दबाव डालता था जिसका विरोध करने पर सूफियान ने उसे 16 नवंबर को बिल्डिंग की चौथी मंजिल से नीचे फेंक दिया था।
गंभीर रूप से घायल युवती को अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़िता के परिजनों ने मामले में तहरीर देकर हत्या और जबरन धर्म परिवर्तन करवाने का केस दर्ज करवाया था।
पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ ने आरोपी सुफियान की गिरफ्तारी के लिए कल ही 25000 रुपये इनाम की घोषणा की थी और आज उसे पकड़ लिया है।
Sufiyan arrested in police encounter. Sufiyan arrested, Sufiyan arres news,