रिपोर्ट – मनोज तिवारी – हरदोई
उत्तर प्रदेश के हरदोई में एक खेत पर रखवाली कर रहे किसान का शव खेत पर ही पड़ा पाया गया उसके चेहरे पर चोटों के निशान है हत्या की आशंका परिजन जता रहे हैं।मामले की सूचना पर फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।घटना को लेकर तमाम तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है।
सनसनीखेज वारदात सवाजपुर थाना क्षेत्र के नगला गांव की है।यहां पर उस समय हड़कंप मच गया जब गांव के बाहर खेत में फसल की रखवाली कर रहे गांव निवासी गोविंद पुत्र प्रकाश का शव खेत पर पड़ा मिला।यहां पर उसका समर है और वह उसी में रोज की तरह लेटे हुए थे उनके चेहरे पर चोट के निशान मौजूद थे।जैसे ही मामले की जानकारी मिली हड़कंप मच गया और भारी संख्या में लोगों की भीड़ मौके पर पहुंच गई।मामले की सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची।
सीओ हरपालपुर सत्येंद्र कुमार सिंह मौके पर पहुंचे घटनास्थल का निरीक्षण किया फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सीओ ने बताया कि पूरे मामले में जांच पड़ताल की जा रही है। घटना को लेकर हत्या किए जाने की आशंका है और तमाम तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है।मृतक का विवाह नहीं हुआ था।हालांकि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर रही है।