लखनऊ। उप्र की राजधानी लखनऊ से Music Concert के नाम पर लाखों की ठगी करके एक कंपनी के फरार होने का मामला सामने आया है। कंपनी के मालिक का फोन स्विच ऑफ बता रहा है, जिसके चलते कंपनी के साथ जुड़े इन्वेस्टर भी परेशान हैं।
यह भी पढ़ें
ISI के हनीट्रैप में फंसा MEA का ड्राईवर, लीक किया खुफिया जानकारी; अरेस्ट
श्रद्धा मर्डर केस: पुलिस को किचन से मिले खून के निशान, DNA के लिए पिता को बुला सकती है पुलिस
प्राप्त समाचार के अनुसार श्री सुविधा फाउंडेशन ट्रस्ट नामक कंपनी ने 20 नवंबर को लखनऊ के इकाना स्टेडियम म्यूजिकल कंसर्ट कराने के लिए Book my show के माध्यम से टिकट बेचे। करीब 450 टिकट बेचे गए हैं टिकट की कीमत 499 रुपए से लेकर 6 हजार रुपए तक रखी गई थी।
अब इवेंट से 1 दिन पहले श्री सुविधा फाउंडेशन ट्रस्ट के मालिक समीर शर्मा और विराज त्रिवेदी फोन स्विच ऑफ कर फरार बताए जा रहे हैं। गुजरात बेस्ड इस कंपनी लखनऊ के सदर इलाके में दफ्तर है। बताया जा रहा है कि 1.5 करोड़ रुपए में बुक इकाना स्टेडियम से हुई डील में सिर्फ 11 लाख रूपए एडवांस जमा हैं, और अब मालिक से संपर्क नहीं हो पा रहा है।
इकाना स्टेडियम प्रशासन ने भी 19 नवंबर तक का समय दिया है, कहा है कि अगर आज 19 नवंबर तक बाकी भुगतान नहीं हुआ तो एनओसी नही देंगे, जिससे इवेंट नहीं हो सकेगा।
कंपनी लगातार सोशल मीडिया और मीडिया के माध्यम से प्रचार कर रही थी कि म्यूजिकल कंसर्ट में अभिनेता टाइगर श्रॉफ, सनी लियोन, मौनी रॉय, हिमेश रेशमिया, सचेत और परंपरा समेत तमाम बड़े बॉलीवुड सितारे शामिल होंगे।
cheating in the name of Music Concert, Music Concert in lucknow, Music Concert in lucknow cheating,