जालंधर। निर्दलीय उम्मीदवार अजयवीर वाल्मिकी और दीपक भगत आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। सीएम भगवंत मान ने औपचारिक तौर पर दोनो नेताओं और उनके साथियों को पार्टी में शामिल करते हुए उनका स्वागत किया। पार्टी में शामिल होने के बाद दोनों नेताओं ने कहा कि सीएम भगवंत मान और ‘आप’ की जन समर्थक नीतियों से प्रभावित होकर उन्होंने पार्टी में शामिल होने का फैसला लिया है।
सीएम मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी का परिवार लगातार बढ़ता जा रहा है। जालंधर वेस्ट उपचुनाव से पहले एक बार फिर आम आदमी पार्टी को बड़ी मजबूती मिली है।
पंजाब के सीएम मान ने कहा कि विधानसभा हलका जालंधर के लोग आम आदमी पार्टी के साथ है। 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान जालंधर के लोगों ने ‘आप’ उम्मीदवार को जिताया था। इसलिए उन्हें पूरा भरोसा है कि इस बार भी यहां के लोग ‘आप’ उम्मीदवार मोहिंदर भगत को भारी मतों से जिताकर विधानसभा भेजेंगे।