शैक्षणिक संस्थानों में हिजाब पहनने को लेकर बढ़ते तनाव के बीच कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले के कदबा तालुक के अंकथाडका में एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय की कक्षा के अंदर मुस्लिम समुदाय के कुछ छात्रों द्वारा कथित तौर पर नमाज अदा करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, ये वीडियो 4 फरवरी को शूट किया गया था। इस वीडियो में कुछ छात्र कथित तौर पर कक्षा में घुटने टेकते और अपने सिर को जमीन से छूते हुए देखे जा सकते हैं।
सरकारी प्राथमिक स्कूल में कक्षा के अंदर नमाज का वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। जिसके बाद शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को स्कूल का दौरा भी किया था। स्कूल के शिक्षकों का कहना है कि वीडियो संज्ञान में आने के बाद उन्होंने छात्रों को कक्षा के अंदर धार्मिक गतिविधियों में शामिल नहीं होने के निर्देश दिए हैं।
https://twitter.com/satishsingh05/status/1492397929449107459?s=20&t=Vx3TX96Tjys6MHOhopR5jA
मामले में खंड शिक्षा अधिकारी सी लोकेश ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि शिक्षा विभाग ने बाद में अपने अधिकारियों को स्कूल का दौरा करने और घटना पर तुरंत एक रिपोर्ट बनाने के निर्देश दिए हैं।