पटना। बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे छात्रों की दिल की धड़कने बढ़ने वाली है। आज, 25 मार्च को इंटर का रिजल्ट जारी होने वाला है। बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आज दोपहर करीब 1:15 बजे घोषित किया जाएगा। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की ओर से ये जानकारी दी गई है। हम आपको बता रहे हैं कि कहां और कैसे आप अपना रिजल्ट सबसे पहले चेक कर सकते हैं।
बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम बस कुछ ही घंटों में जारी होने वाला है। करीब 13 लाख स्टूडेंट्स का इंतजार आज, 25 मार्च को खत्म होने वाला है। BSEB की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक 12वीं की परीक्षा परिणाम दोपहर 1.15 बजे जारी कर दिया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, शिक्षा मंत्री सुनील सिंह,शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉक्टर एस सिद्धार्थ और बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसका ऐलान करेंगे।
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने बताया है कि 12वीं का रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://interbiharboard.com/ पर जारी किया जाएगा। इसके अलावा छात्र अलग-अलग साइट पर भी जाकर अपने रिजल्ट चेक कर सकते हैं। छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट interresult2025.com पर भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके अलावा आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर भी छात्र अपना परीक्षा परीणाम देख सकते हैं।