Dark Mode Light Mode
🚀 Stay Updated! Watch & Subscribe to our YouTube Now! 🎥

आज देश और दुनिया के हर निवेशक की पहली पसंद है यूपी: नंदगोपाल गुप्ता ‘नंदी’

Nandgopal Gupta Nandi Nandgopal Gupta Nandi
Nandgopal Gupta Nandi

लखनऊ। यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (UP GIS) की तैयारियों में जोरशोर से जुटे प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नंदगोपाल गुप्ता ‘नंदी’ ने कहा कि 2017 से पहले प्रदेश में निवेशकों और उद्यमियों को बैंक ऋण देने के लिए तैयार नहीं होते थे। अधिकारी निवेशक को सहयोग नहीं करते थे। इसी के चलते आजादी के 70 साल तक यूपी का औद्योगिक विकास नहीं हुआ। युवाओं को रोजगार के लिए पलायन करना पड़ा।

नंदी रविवार को अपने कालिदास मार्ग स्थित सरकारी आवास पर ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 के सिलसिले में पत्रकारों से मुखातिब थे।

नंदी का दावा है कि प्रदेश में बीते 6 वर्ष के कार्यकाल में कानून व्यवस्था में हुए सुधार और ढांचागत विकास के बूते आज देश और दुनिया के हर निवेशक की पहली पसंद यूपी बना है। इतना ही नहीं जो बैंक पहले ऋण देने से कतरा थे, अब ऋण देने के लिए निवेशकों के पीछे भाग रहे हैं।

अधिकारी भी निवेशकों की समस्या का समाधान कर रहे है। जीएसआई से प्रदेश दस खरब डालर की अर्थव्यवस्था की ओर बढ़ेगा, इससे यूपी के गांवों तक निवेश पहुंचेगा।

नंदी ने कहा कि निवेशकों को जमीन उपलब्ध कराने के लिए सरकार ने निजी औद्योगिक पार्क की नीति लागू की है। लखनऊ में स्कूटर इंडिया की बंद पड़ी फैक्ट्री, प्रतापगढ़ में एटीएल ट्रैक्टर फैक्टी सहित एनसीआर में बंद पड़ी फैक्ट्रियों में प्लाटिंग कर निवेशकों को भूखंड आवंटित किए जाएंगे।

ग्राम समाज की जमीन पर भी निवेशकों को उद्योग स्थापित करने की मंजूरी दी गई है। उन्होंने कहा, सपा-बसपा शासन में औद्योगिक क्षेत्रों में लोगों ने भूखंड आवंटित करा लिए लेकिन अभी तक यूनिट स्थापित नहीं की है। नियमानुसार कुछ समय अवधि में यूनिट स्थापित करनी होती है। ऐसे खाली भूखंडों का आवंटन रद्द वास्तविक निवेशकों को वह भूखंड दिए जाएंगे।

अदाणी के कारण नहीं पड़ेगा प्रभाव

नंदगोपाल गुप्ता नंदी ने कहा कि अदाणी ग्रुप पर लगे आरोप के चलते यूपी में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा, अदाणी ग्रुप की कंपनियां जो काम कर रही हैं या जिस क्षेत्र में निवेश करेंगी, वह सरकार के साथ हुए एमओयू के तहत करेंगी। सरकार भी एमओयू के तहत उन्हें रियायत और सुविधाएं देगी।

50 प्रतिशत एक्सप्रेसवे नेटवर्क यूपी के पास होगा

नंदगोपाल गुप्ता नंदी का दावा है कि आगामी एक साल बाद देश का 50 प्रतिशत एक्सप्रेसवे नेटवर्क यूपी के पास होगा। दो वर्ष बाद 21 एयरपोर्ट के साथ यूपी सबसे अधिक एयरपोर्ट वाला प्रदेश होगा। ऐसे में दुनिया का निवेशक यूपी आएगा ही।

बुंदेलखंड और पूर्वांचल में निवेश बढ़ेगा

नंदी ने कहा कि यूपी में सालों तक राज करने वाली कांग्रेस, सपा और बसपा की सरकारों ने न तो यूपी की क्षमताओं को पहचाना न ही यूपी के औद्योगिक विकास की पहल की। सपा शासन में गुंडाराज, माफियावाद और बसपा राज में पैसा और भ्रष्टाचार हावी था। योगी सरकार के प्रयास का परिणाम है कि अब बुंदेलखंड, पूर्वांचल और मध्यांचल में भी निवेश हो रहा है।

कारोबार परिवार के हवाले

नंदगोपाल गुप्ता नंदी ने कहा कि राजनीतिक जीवन में आचार संहिता के साथ आचरण संहिता का पालन भी करना पड़ता है। मंत्री बनने के बाद आचरण संहिता का पालन करते हुए उन्होंने अपने सभी व्यापार और उद्योग परिवार के सदस्यों को सौंप दिए हैं। ताज ग्रुप ने प्रयागराज में ताज होटल खोलने का प्रस्ताव रखा है। बेटे की कंपनी ताज ग्रुप के साथ मिलकर प्रयागराज में पांच सितारा होटल खोल सकती है।

ट्विटर पर नहीं, हमसे मांगे सूची

नंदगोपाल गुप्ता नंदी ने कहा कि इन्वेस्टर्स समिट 2018 में हुए 4.68 लाख करोड़ के एमओयू में से 4 लाख करोड़ के एमओयू धरातल पर उतरे हैं। इन्हें 1800 करोड़ की सब्सिडी भी दी गई है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ट्वीटर पर बात न करें। वह हमसे सूची मांगें, फिर धरातल पर ले जाकर बताएंगे कितने उद्योग लगे हैं।

Previous Post
CM Yogi reviewed the preparations of UP GIS

CM योगी ने UP GIS की तैयारियों का लिया जायजा, आयोजन स्थल का किया निरीक्षण   

Next Post
CM Yogi flagged off the G-20 van

जी-20 वैन को सीएम योगी ने किया रवाना, दिखेगा डिजिटल इंडिया का सफर

Advertisement