लखनऊ। उप्र भाजपा ने मनोनीत कोटे की MLC सीटों के लिए नामों पर मंथन कर लिया है। मनोनीत कोटे की छह सीटों के लिए 22 नामों पर चर्चा हुई है। जल्दी ही दिल्ली में इन नामों को लेकर एक बैठक होगी।
बैठक के बाद छह नाम सीएम योगी आदित्यनाथ के जरिए राज्यपाल आनंदी बेन पटेल को भेज दिए जाएंगे। सूत्रों के मुताबिक इस बार भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्षों और प्रदेश पदाधिकारियों को राज्य विधानपरिषद में भेजने की तैयारी कर रही है। भेजे गए नामों में ज्यादातर नाम संगठन के ही लोगों के हैं। कोर कमिटी की बैठक में इन नामों पर चर्चा की गई थी।
इसके बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी को सूची भेजने के लिए अधिकृत कर दिया गया था। प्रदेश अध्यक्ष ने संगठन महामंत्री धर्मपाल से बातचीत के बाद सूची तैयार कर ली है। जल्दी ही इस सूची पर दिल्ली में बैठक होगी। दिल्ली में होने वाली बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष भी मौजूद रहेंगे।
सूत्रों के मुताबिक संगठन की कोशिश पांच क्षेत्रीय अध्यक्षों में से दो को एमएलसी नामित कर दिया जाए। इनमें कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह और काशी क्षेत्र के अध्यक्ष महेश श्रीवास्तव का नाम प्रमुख है। इसके अलावा पश्चिमी यूपी से आने वाले संगठन के एक पदाधिकारी का नाम भी मनोनीत किया जा सकता है।
भाजपा का ज्यादा फोकस कला, संगीत के साथ समाज सेवा के क्षेत्र से लोगों को नामित करने पर है। उनका नाम भी सूची में डाला गया है। कहा जा रहा है कि इसी महीने इन नामों पर सहमति बन जाएगी। इनमें महिला, अति-पिछड़े और दलित चेहरे का नाम घोषित किया जा सकता है।
Six MLC seats in UP, Six MLC seats in UP latest news, Six MLC seats in UP news,