नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में मैनपुरी लोकसभा सीट सहित 5 राज्यों की छह विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है। बिहार, छत्तीसगढ़, ओडिशा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश की विधानसभी सीटों पर हुए उपचुनावों के नतीजे भी आज आने हैं। यूपी की दो विधानसभी सीट रामपुर और खतौली में इस बार सबकी निगाहें लगी हैं।
आजम के गढ़ रामपुर में सपा आगे
सपा नेता आजम खान के गढ़ रामपुर में भाजपा अब पिछती दिख रही है। भाजपा प्रत्याशी आकश सक्सेना सपा के आमिस रजा से 3848 वोटों से पीछे हैं।
मैनपुरी में डिंपल की विजयी बढ़त
मैनपुरी लोकसभा सीट पर सभी विधानसभा क्षेत्रों की पहले राउंड की गिनती के बाद डिंपल यादव अब विजयी बढ़त बनाती दिख रही हैं। डिंपल अब तक कुल 81,212 वोटों से आगे चल रही हैं, मतगणना जारी है।
बिहार की कुढ़नी सीट पर बीजेपी आगे
बिहार की कुढ़नी विधानसभा सीट पर भाजपा आगे हो गई है। यहां बीजेपी के केदार गुप्ता 2553 वोट पर बढ़त बनाए हुए हैं।
खतौली से भाजपा उम्मीदवार राजकुमारी सैनी से सपा-रालोद प्रत्याशी मदन भैया 4030 वोटों से आगे चल रही हैं। छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर और राजस्थान के सरदारशहर में कांग्रेस आगे चल रही है। वहीं, ओडिशा के पदमपुर में बीजद, बिहार के कुरहानी में बीजेपी आगे चल रही है।
UP by-election, UP by-election news, UP by-election latest news,