मुंबई। 600 लोगों के एक वॉट्सऐप ग्रुप में महिलाओं के अश्लील वीडियो को मुंबई पुलिस का एक सिपाही मजे लेकर देखता था क्योंकि वह भी इस ग्रुप में ऐड था। ग्रुप के सदस्य भी इन न्यूड वीडियो पर खूब मजे लेते थे। एक दिन इसमें एक वीडिया आया। ग्रुप के सदस्यों ने डाउनलोड करके वीडियो देखा।
ग्रुप में जुड़े उस सिपाही ने इस बार जैसे ही वीडियो देखा, उसके चेहरे की हवाइयां उड़ गईं। यह वीडियो किसी अन्य महिला का नहीं बल्कि खुद उसकी पत्नी का था। उसने पत्नी से संपर्क किया। पत्नी ने ब्लैकमेलिंग की बात कही लेकिन मामला बाद में कुछ और पाया गया।
युवक के साथ आपत्तिजनक सीन में नजर आई पत्नी
जनाक्लारी के मुताबिक सिपाही वरली पुलिस स्टेशन में तैनात है व पुलिस कॉलोनी में ही रहता है। वह एक‘नो पॉलिटिकल मेसेज’ नाम के एक समूह का सदस्य है। इस ग्रुप में 600 से ज्यादा सदस्य हैं। 5 दिसंबर को इस समूह में उसकी पत्नी का अश्लील विडियो भेजा गया था। इसमें उसकी पत्नी एक अन्य युवक के साथ आपत्तिजनक स्थिति में थी।
पहले पत्नी ने बनाया बहाना
सिपाही ने वीडियो डाउनलोड करने के बाद अपनी पत्नी से इस बारे में बात की तो उसने युवक पर ब्लैकमेल कर विडियो बनाने का आरोप लगा दिया। बदनामी होने के कारण सिपाही ने पत्नी से आरोपी युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने की बात कही, लेकिन पत्नी ने उक्त युवक के खिलाफ केस दर्ज कराने से इनकार कर दिया। इसके बाद पत्नी से विवाहेत्तर संबंधों की बात सामने आई।
सिपाही ने दर्ज कराया केस
पत्नी के बर्ताव से हैरान सिपाही ने उसके मायकेवालों को बुलाकर इस बारे में बात की। उसके बाद पत्नी के मायकेवाले उसे घर ले गए। पत्नी को मायके भेजने के बाद सिपाही वरली थाने पहुंचा और विडियो में दिखाई दे रहे युवक और वॉट्सऐप समूह में विडियो पोस्ट करने वाले व्यक्ति के खिलाफ आईटी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कराया। मामले की जांच जारी है।
obscene videos, obscene videos on WhatsApp group,