वाराणसी, 26 अगस्त 2026। लखनऊ स्थित जय प्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर (JPNIC) को निजी कंसोर्टियम को 30 वर्ष की दीर्घकालीन लीज पर दिए जाने के उत्तर प्रदेश सरकार के निर्णय पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं विधान परिषद सदस्य आशुतोष सिन्हा जी ने गंभीर आपत्ति जताई है।
उन्होंने कहा कि JPNIC कोई सामान्य व्यावसायिक संपत्ति नहीं, बल्कि जनता के धन से निर्मित और लोकनायक जय प्रकाश नारायण जी की लोकतांत्रिक विरासत से जुड़ी महत्वपूर्ण सार्वजनिक परिसंपत्ति है। परियोजना की लागत लगभग ₹265.58 करोड़ से बढ़कर ₹864.99 करोड़ तक पहुंची है। ऐसे में इसे निजी हाथों में सौंपने से पहले सरकार को पूरी प्रक्रिया, लीज की शर्तों और वित्तीय व्यवस्था सार्वजनिक करनी चाहिए।
आशुतोष सिन्हा जी की अध्यक्षता में ACM प्रथम श्री अवधेश कुशवाहा जी को ज्ञापन सौंपा गया, जिसके माध्यम से माननीय राष्ट्रपति महोदया को JPNIC को निजी लीज पर देने के निर्णय पर पुनर्विचार, निर्माण एवं व्यय की स्वतंत्र समीक्षा तथा लीज प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता की मांग की गई।
उन्होंने कहा कि JPNIC को व्यावसायिक केंद्र बनाने के बजाय लोकनायक जय प्रकाश नारायण जी के जीवन, संघर्ष, लोकतांत्रिक मूल्यों एवं सामाजिक विचारधारा को समर्पित राष्ट्रीय संस्थान के रूप में विकसित किया जाना चाहिए। कायस्थ समाज सहित लोकतंत्र में आस्था रखने वाले नागरिकों की भावनाओं का भी सम्मान होना चाहिए।
इस अवसर पर ई. राहुल सिंह, मायापति यादव, रिज़वान खान, विकास श्रीवास्तव, ईशान श्रीवास्तव, अर्पित श्रीवास्तव, अश्वनी सिंह, धीरेंद्र प्रताप सिंह, पवन राय, सैफ अंसारी एवं विक्रांत tripthi प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।