भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव प्रदेश की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए लगातार कदम उठा रहे हैं। बीते दिन सीएम मोहन यादव सिंगरौली जिले के चितरंगी में लाडली बहनों आभार कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में विभिन्न प्रकार के उद्योगो की स्थापना की जा रही है। इसमें बहनों को प्राथमिकता के आधार पर रोजगार दिया जाएगा।
सीएम मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश के विकास के लिए अलग-अलग सेक्टर के उद्योगों की स्थापना की जा रही है। इन उद्योगों में रोजगार आधारित होंगे, जिसमें बहनों को प्राथमिकता के आधार पर रोजगार दिया जाएगा। इस दौरान सीएम मोहन यादव ने कहा कि सिंगरौली राज्य का दूरस्थ जिला है, लेकिन विकास के मामले यह जिला सबसे आगे ही रहेगा। इसी के साथ उन्होंने एक अहम घोषणा की। सीएम मोहन यादव बताया कि बरगवा में 15 करोड़ रुपये की लागत से 50 बिस्तरीय अस्पताल बनाया जाएगा।
इसके साथ ही सीएम मोहन यादव ने CSR मद से 50 करोड़ रुपये के लागत से चितरंगी के सभी मझरे टोलो में इलेक्ट्रिफिकेशन की घोषणा की है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश के गरीब से गरीब व्यक्ति को भी एयर एम्बुलेंस की सुविधा दी जाएगी।