रोजगार से विकसित भारत” की भारत सरकार की अवधारणा को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा संचालित प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना (PM-VBRY) के अंतर्गत दिनांक 19 जून 2026 को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसी क्रम में, देशभर में किए गए 200 से अधिक समानांतर कार्यक्रमों के अन्तर्गत कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO), क्षेत्रीय कार्यालय, कानपुर द्वारा शताब्दी भवन, एच.बी.टी.यू. (HBTU), कानपुर में दिनांक 19.06.2026 को स्थानीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहाँ विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण प्रदर्शित किया गया|

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री राकेश सचान, माननीय कैबिनेट मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार तथा विशिष्ट अतिथि देवेन्द्र सिंह भोले, माननीय सांसद, अकबरपुर की उपस्थिति रही। इसके साथ साथ कार्यक्रम में श्रीमती नीलिमा कटियार, माननीय विधायक, उत्तर प्रदेश सरकार; श्री के. विजयेन्द्र पांडियन, माननीय मंडलायुक्त, कानपुर मंडल; श्री जितेन्द्र प्रताप सिंह, जिलाधिकारी, कानपुर नगर; श्री विपिन टाडा, संयुक्त पुलिस आयुक्त, कानपुर नगर; श्री शमीम अख्तर, अपर श्रम आयुक्त, कानपुर क्षेत्र, श्री सुखदेव मिश्र, क्षेत्रीय समिति सदस्य; श्री पी. एस. बाजपेयी, क्षेत्रीय समिति सदस्य; श्री कालीचरण झा, क्षेत्रीय निदेशक, कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC), श्री मुकेश कुमार तिवारी, क्षेत्रीय श्रम आयुक्त (केंद्रीय), कानपुर; श्री देव कुमार सक्सेना, निदेशक (सुरक्षा), डीजीएफएएसएलआई, श्रम संस्थान, कानपुर; श्री के. एस. ठाकुर (शिक्षा अधिकारी), क्षेत्रीय निदेशक, डीटीएनबीडब्ल्यूई, कानपुर; तथा डॉ. बी. के. पाण्डेय, सहायक निदेशक (रोजगार), राष्ट्रीय करियर सेवा (NCS) एवं जिला प्रशासन (DA), कानपुर, श्री राज कुमार, सहायक निदेशक (रोजगार), राष्ट्रीय करियर सेवा (NCS) – अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (SC/ST), कानपुर; तथा श्री आर. के. अग्रवाल, अध्यक्ष, इंडियन इंडस्ट्रीज़ एसोसिएशन (IIA), कानपुर सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों, गणमान्य व्यक्तियों, व्यापार जगत के प्रतिनिधियों, नियोक्ताओ, कर्मचारियों तथा लाभार्थियों सहित 700 से अधिक प्रतिभागियों ने सहभागिता की|

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विज्ञान भवन, नई दिल्ली से माननीय प्रधानमंत्री जी के राष्ट्रीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण रहा, जिसे उपस्थित प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक देखा। इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा योजना के अंतर्गत देशभर के पात्र लाभार्थियों एवं नियोक्ताओं को प्रत्यक्ष लाभांतरण (DBT) के माध्यम से लगभग ₹2,400 करोड़ की प्रोत्साहन राशि का वितरण किया गया।
अपने संबोधन के दौरान माननीय प्रधानमंत्री जी ने कहा कि देश में ड्रोन प्रौद्योगिकी के बढ़ते उपयोग से युवाओं के लिए नए रोजगार के अवसर सृजित हो रहे हैं तथा आज का युवा केवल तकनीक का उपयोगकर्ता ही नहीं, बल्कि नवाचार और तकनीकी निर्माण का सहभागी भी बन रहा है। उन्होंने फतेहपुर जनपद के जहानाबाद निवासी चन्द्रहास का उदाहरण साझा किया, जिन्होंने आईटीआई से प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद ड्रोन निर्माण के क्षेत्र में कार्य प्रारम्भ किया है।

योजना के अंतर्गत दी जा रही द्वितीय किस्त में कानपुर क्षेत्र के पात्र नियोक्ताओं एवं कर्मचारियों के लिए कुल लगभग ₹9.14 करोड़ की प्रोत्साहन राशि दी गई, जिसमें नियोक्ताओं हेतु लगभग ₹7.22 करोड़ तथा कर्मचारियों हेतु लगभग ₹1.92 करोड़ सम्मिलित हैं। इसके अतिरिक्त, कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय कार्यालय, कानपुर द्वारा प्रथम बार औपचारिक रोजगार प्राप्त करने वाले 08 लाभार्थियों को प्रतीकात्मक रूप से नियुक्ति पत्र भी वितरित किए गए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, श्री राकेश सचान जी ने अपने सम्बोधन मे कहा कि PM-VBRY केवल एक योजना नहीं, बल्कि लाखों युवाओं की आकांक्षाओं को साकार करने तथा विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी रोजगार प्रोत्साहन योजना है, जिसका उद्देश्य प्रथम बार औपचारिक रोजगार प्राप्त करने वाले युवाओं को दो किश्तों में 15 हजार रूपये तक की प्रोत्साहन राशि प्रदान करना तथा अतिरिक्त रोजगार सृजन करने वाले नियोक्ताओं को एक हजार से लेकर तीन हजार रूपए तक का लाभ प्रतिमाह उपलब्ध कराना है।
कार्यक्रम का समापन श्रीमती शिवानी गरिमा सिंह, सहायक भविष्य निधि आयुक्त के द्वारा सभी गणमान्य व्यक्तियों, नियोक्ताओ, कर्मचारियों तथा लाभार्थियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए किया गया| क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन श्री शाहिद इकबाल , क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त-I एवं कार्यालय प्रभारी, श्री कुमार अभिषेक एवं श्री प्रतीश सिंह, क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त-II, के मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देशन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।