मोरबी। गुजरात के मोरबी जिले (Morbi district) के वांकानेर में भाजपा उम्मीदवार जीतू सोमानी के समर्थन में एक रैली को संबोधित करते हुए उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण इसलिए संभव हो पा रहा है क्योंकि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार है।
यह भी पढ़ें
राहुल पीएम मैटेरियल नहीं, नीतीश हो चुके एक्सपायरी डेट: असदुद्दीन ओवैसी
महिला वकील से शादी करने बरेली आया फर्जी दरोगा पकड़ा गया, युवती के सवालों से खुली पोल पट्टी
योगी ने कहा कि क्या कांग्रेस की सरकार में मंदिर निर्माण संभव था। कांग्रेस को भंग करने के महात्मा गांधी के सपने को पूरा करने का समय आ गया है और विपक्षी दल देश की रक्षा करने में सक्षम नहीं है।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि समाप्त हो चुका अनुच्छेद 370 जम्मू कश्मीर में आतंकवाद की जड़ था। गुजरात की तरह उप्र को भी प्रधानमंत्री मोदी का मार्गदर्शन मिल रहा है और परिणाम आपके सामने है। आपने भव्य राम मंदिर का निर्माण देखा होगा।
उन्होंने कहा इसी तरह वाराणसी में काशी विश्वनाथ धाम अब आलीशान दिखता है। यह पूरी तरह बदल गया है। इसलिए हम कहते हैं कि ‘मोदी है तो मुमकिन है’।
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए योगी ने पूछा कि अगर केंद्र की सत्ता में विपक्षी दल होता तो क्या अयोध्या में राम मंदिर निर्माण तथा अनुच्छेद 370 को समाप्त करना संभव होता। योगी ने कहा कि गुजरात में लड़ाई राष्ट्रवाद और राष्ट्र के खिलाफ लोगों के बीच, राष्ट्रवाद और आतंकवाद के बीच तथा विकास और विनाश के बीच है।
भाजपा नेता ने कहा कि मोदी ने राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में ‘गुजरात मॉडल’ दिया जिसने कोरोना वायरस महामारी के दौरान देश की 135 करोड़ जनता को जीवन की नयी आस दी। इस मॉडल के तहत केंद्र ने मुफ्त राशन और मुफ्त टीके दिये। गरीबों के लिए नयी योजनाएं घोषित की गयीं।
उन्होंने कहा, हमने देश में 80 करोड़ लोगों को राशन दिया। ऐसा दुनिया में और कहीं कभी नहीं हुआ। केवल देश नहीं, बल्कि पूरी दुनिया गुजरात मॉडल को देख रही है।
CM Yogi in Morbi district, Morbi district of Gujrat, Morbi district, CM Yogi Aditynath in Morbi district,