देश भर में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। बीते 24 घंटे में कोरोना के 3 लाख से ज़्यादा मामले सामने आए। इसी बीच दिल्ली सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू को हटाने का फैसला किया गया है। साथ ही बाज़ारों में दुकानों के खुलने के ओड-इवन सिस्टम को भी हटा दिया जाएगा।
बता दें कि प्राइवेट दफ्तर भी 50% क्षमता पर चलाए जाएंगे। राजधानी दिल्ली में कोरोना के घटते मामलों के मद्देनजर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रस्ताव को मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री ने ये प्रस्ताव उपराज्यपाल को भेजा है।
जानकारी के मुताबिक दिल्ली में 24 घंटे में कोरोना के 12,306 नए केस सामने आए। इसके साथ ही कुल 43 लोगों की इस वायरस से मौत हुई। आंकड़ों के मुताबिक, 10 जून 2021 के बाद से एक दिन में कोविड से मौत की यह सर्वाधिक संख्या है। दिल्ली में पिछले साल 10 जून को 44 लोगों की संक्रमण से मौत हुई थी। इस साल जनवरी में संक्रमण से अब तक 396 लोगों की मौत हो चुकी है।