Dark Mode Light Mode
🚀 Stay Updated! Watch & Subscribe to our YouTube Now! 🎥

साहब युवराज सिंह के 91 रन का धमाका, काशी रुद्रास की लगातार तीसरी जीत, कानपुर सुपरस्टार्स को 7 रन से हराया

लखनऊ, 20 अगस्त 2026। यूपी टी-20 लीग सीजन-4 के रोमांचक मुकाबले में गत विजेता काशी रुद्रास ने कानपुर सुपरस्टार्स को 7 रन से हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की। काशी की जीत के हीरो साहब युवराज सिंह रहे, जिन्होंने 56 गेंदों पर 91 रन की शानदार पारी खेली। उन्हें उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में काशी रुद्रास ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 167 रन बनाए। जवाब में कानपुर सुपरस्टार्स की पूरी टीम 19.4 ओवर में 160 रन पर ऑलआउट हो गई।

शुरुआती झटकों के बाद साहब युवराज ने संभाली पारी

टॉस जीतकर कानपुर सुपरस्टार्स के कप्तान समीर रिजवी ने काशी रुद्रास को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। काशी की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम ने महज 37 रन के स्कोर पर अपने तीन प्रमुख विकेट गंवा दिए। अभिषेक गोस्वामी 7, कप्तान करण शर्मा 8 और विकेटकीपर उपेंद्र यादव 8 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद साहब युवराज सिंह ने मोर्चा संभाला। उन्होंने धैर्य और आक्रामकता का शानदार मिश्रण दिखाते हुए 56 गेंदों पर 91 रन बनाए। उनकी पारी में 7 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। साहब युवराज ने शुभम चौबे के साथ पांचवें विकेट के लिए 64 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की। शुभम ने 24 गेंदों पर 18 रन बनाए। इसके बाद अनव बालयान ने आखिरी ओवरों में तेजी से रन बटोरे और 12 गेंदों पर 1 चौके और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 29 रन जड़ दिए। काशी रुद्रास ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 167 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। कानपुर की ओर से अजय कुमार ने 4 ओवर में 24 रन देकर 2 विकेट हासिल किए।

कानपुर की तेज शुरुआत, फिर बिखरा मध्यक्रम

168 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कानपुर सुपरस्टार्स ने तेज शुरुआत की। प्रयांशु पांडेय ने महज 9 गेंदों पर 19 रन बनाए। उनके आउट होने के बाद आदर्श सिंह और अभिषेक पांडेय ने पारी को संभाला और दूसरे विकेट के लिए 49 रन की साझेदारी की। हालांकि, इसके बाद मैच का रुख तेजी से बदल गया। कानपुर ने महज 6 गेंदों के भीतर आदर्श सिंह और अभिषेक पांडेय के विकेट गंवा दिए। इसके बाद मोहम्मद अमान और कप्तान समीर रिजवी भी सस्ते में आउट हो गए। एक समय 73 रन पर सिर्फ एक विकेट गंवाने वाली कानपुर की टीम 12 ओवर की समाप्ति तक 90 रन पर 5 विकेट खो चुकी थी।

आखिरी ओवरों में बढ़ा रोमांच

मुश्किल स्थिति में अनुभवी बल्लेबाज करण शर्मा ने सत्यम सांगू के साथ पारी को संभालने की कोशिश की। आखिरी 24 गेंदों में कानपुर को 45 रन की जरूरत थी। इसी दौरान सुनील कुमार ने करण शर्मा को आउट कर काशी को बड़ी सफलता दिलाई। इसके बाद सत्यम सांगू ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए उसी ओवर में एक छक्का और दो चौके लगाए। उन्होंने 22 गेंदों पर 40 रन की उपयोगी पारी खेली और कानपुर की उम्मीदें जिंदा रखीं। आखिरी दो ओवर में कानपुर को 19 रन चाहिए थे, लेकिन सुनील कुमार ने सत्यम सांगू को आउट कर काशी की जीत लगभग तय कर दी।

आखिरी ओवर में दो रन आउट, काशी की रोमांचक जीत

आखिरी ओवर में कानपुर सुपरस्टार्स को जीत के लिए 14 रन चाहिए थे। काशी रुद्रास के अटल बिहारी राय ने दबाव के बीच शानदार गेंदबाजी के साथ बेहतरीन फील्डिंग का भी प्रदर्शन किया। उन्होंने पहली ही गेंद पर रन आउट कर कानपुर को बड़ा झटका दिया। इसके बाद चौथी गेंद पर एक और रन आउट कर काशी की जीत पक्की कर दी। कानपुर की पूरी टीम 19.4 ओवर में 160 रन पर ऑलआउट हो गई।इस तरह काशी रुद्रास ने 7 रन से मुकाबला जीतकर लीग में लगातार तीसरी जीत दर्ज की। 91 रन की मैच जिताऊ पारी खेलने वाले साहब युवराज सिंह प्लेयर ऑफ द मैच रहे।मैच की औपचारिक शुरुआत हाईकोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस रंगनाथ पांडेय ने घंटा बजाने की रस्म के साथ की। इस अवसर पर यूपी टी-20 लीग गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर, यूपीसीए मीडिया कमेटी के चेयरमैन मोहम्मद फहीम, गवर्निंग काउंसिल के सदस्य संजीव कुमार सिंह समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Add a comment Add a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous Post

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद इमरान खान अस्पताल शिफ्ट, कड़ी सुरक्षा में अदियाला जेल से निकले

Next Post

पंजाब में AAP को मिला खेल जगत का साथ, क्रिकेटर मनप्रीत सिंह गोनी और इंटरनेशनल एथलीट कुनार पार्टी में शामिल

Advertisement