पंजाब में विधानसभा चुनाव टल गया है। यहां अब 14 की बजाय 20 फरवरी को मतदान होगा। संत रविदास जयंती के चलते यहां के प्रमुख राजनीतिक दलों ने चुनाव आयोग से चुनाव टालने की मांग की थी। सभी दलों ने पत्र लिखकर कहा, ’16 फरवरी को संत रविदास जयंती है। पंजाब के लाखों श्रद्धालु पूजा करने के लिए वाराणसी जाएंगे। ऐसी स्थिति में वह वोट नहीं डाल सकेंगे। इसलिए चुनाव की कोई और तिथि घोषित कर दी जाए।’
सभी 117 सीटों पर 20 फरवरी को होगा मतदान
इसी के चलते अब पंजाब में चुनाव की तारिख को आगे बढ़ा कर 20 फरवरी कर दिया गया है। सभी 117 विधानसबाह सीटों पर मतदान 20 फरवरी को होंगे। पंजाब के लिए अधिसूचना 25 जनवरी को जारी होगी। नामांकन पात्र 1 फरवरी तक भरे जायेंगे। 4 फरवरी तक पंजाब में सभी उम्मीदवारों की फाइनल लिस्ट आएगी।
पंजाब में विधानसभा चुनाव टालने की अपील राज्य की विभिन्न राजनीतिक पार्टियों जिसमें सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी और सूबे के सीएम चरनजीत सिंह चन्नी, भाजपा और पंजाब लोक कांग्रेस ने की थी। सूबे के सीएम चरनजीत सिंह चन्नी ने अपील की थी कि चुनाव की तारीख को कम से कम छह दिनों के लिए आगे कर देना चाहिए।