नई दिल्ली। दीपों के पर्व दीपावली से पहले धनतेरस (Dhanteras ) पर खरीदारी करना शुभ मना जाता। लोग इस दिन कई वस्तुएं खरीदते हैं। कोई ज्वैलरी खरीदता है तो कोई इलेक्ट्रानिक सामान। मान्यता है इस शुभ दिन में खरीदी गई चीजें लंबे समय तक उपयोगी रहती हैं और शुभ फल भी प्रदान करती हैं।
Dhanteras से जुड़ी और भी कई मान्यताएं हैं लेकिन इस दिन खरीदी करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। Dhanteras पर कुछ चीजें खरीदने से बचना चाहिए, मान्यता है कि ये चीजें घर में अशुभ प्रभाव पैदा करती हैं।
लोहे के बर्तन या अन्य कोई सामान
धनतेरस पर लोहे के बर्तन या अन्य कोई सामान भूलकर भी नहीं खरीदना चाहिए, ऐसा करना अशुभ माना जाता है। लोहे को शनि की धातु माना गया है। मान्यता है कि धनतेरस पर लोहे से बनी चीजें खरीदना से इसका अशुभ फल प्राप्त होता है। इसलिए भूलकर भी धनतेरस पर लोहे की कोई भी वस्तु न खरीदें।
स्टील-एल्युमिनियम
स्टील और एल्युमिनियम शुद्ध धातु नहीं माना जाता। जानकारी के अभाव में लोग इसे धनतेरस पर खरीद लेते हैं लेकिन ऐसा करना उचित नहीं है। एल्युमिनियम पर राहु का प्रभाव रहता है जो जीवन में कई मुश्किलें पैदा कर सकता है। शास्त्रों के अनुसार मात्र पीतल, सोना या चांदी धातु ही खरीदना शुभ माना गया है।
नकली या आर्टिफिशियल आभूषण
मात्र औपचारिकता या फिर पैसों की कमी के चलते के लिए कई लोग धनतेरस पर आर्टिफिशियल आभूषण खरीद लेते हैं लेकिन ऐसा करना अशुभ माना जाता है। इससे दरिद्रता का वास होता है।
कांच या चीनी-मिट्टी के बर्तन या अन्य सामान
धनतेरस पर कांच के बर्तन से इससे जुड़ी कोई भी वस्तु नहीं खरीदनी चाहिए। कांच में राहू का वास होता है। वहीं चीनी-मिट्टी के गमले या बर्तन भी इस दिन लेना अशुभ होता है। धनतरेस के शुभ अवसर पर इन चीजों को घर लाना व्यक्ति को संकट में डाल सकता है।
धारदार चीजें खरीदने से बचें
धनतेरस पर धारदार चीजें जैसे चाकू या कैंची न खरीदें। ये चीजें भी निगेटिविटी पैदा करती हैं और अशुभ ग्रहों से संबंधित है। धनतेरस पर ये चीजें घर में लाने से कुछ न कुछ अशुभ होने के योग बन सकते हैं।
कांच का सामान भी न ही खरीदें
धनतेरस एक शुभ दिन है जो देवी लक्ष्मी और कुबेर से संबंधित है। इसलिए इस दिन कांच से बनी चीजें खरीदने से बचना चाहिए। कांच को ज्योतिष शास्त्र में राहु से संबंधित माना गया है जो एक अशुभ ग्रह है। धनतेरस पर राहु से संबंधित चीजें घर में लाना आपकी परेशानियां बढ़ा सकता है।
डिस्क्लेमर: उपरोक्त जानकारी सिर्फ मान्यताओं पर आधारित है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
Dhanteras, Dhanteras news, Dhanteras latest news, Dhanteras purchasing,