(न्यूज़ जर्नलिस्ट अंकित कुमार गोयल)
गुरूजी, आपने अपने करियर की शुरुआत कैसे की और परिवार का कितना सहयोग मिला?
स्कूल के दिनों में ही दूसरों के हस्ताक्षर देखकर उन्हें जानने की जिज्ञासा हुई कि एक ही नाम वाले दो लोगों के सिग्नेचर अलग-अलग क्यों होते हैं? वर्ष 1992 से ही इस पर शोध करने लगा। चूँकि मेरे पिताजी श्री केशव दत्त त्रिपाठी “चैतन्य जी” एक विख्यात ज्योतिषी हैं, तो पारिवारिक पृष्ठभूमि के चलते ज्योतिष शास्त्र में रुचि बढ़ी और मैं हस्ताक्षर में ग्रहों को खोजने लगा। कानपुर में मेरी पढ़ाई हुई। पिताजी और माताजी कानपुर में ही रहते हैं। माता-पिता का हमेशा आशीर्वाद मिलता रहा। बाद में परिवार के साथ नोएडा आ गया और पत्नी डॉ. दीप्ति तिवारी का हमेशा प्रोत्साहन और सहयोग मिलता रहा, जिससे समाज के लिए कुछ अच्छा करने की प्रेरणा मिलती रही।
सिग्नेचर एस्ट्रोलॉजी के माध्यम से क्या हम अपने भाग्य को बदल सकते हैं?
सिग्नेचर एस्ट्रोलॉजी का संबंध ग्रहों से है। जिस तरह हमारे जीवन में नौ ग्रहों का प्रभाव पड़ता है और उन ग्रहों की दशा और चाल को कुंडली और हाथ की रेखाओं से जाना जा सकता है, ठीक उसी तरह सिग्नेचर में भी नौ ग्रह होते हैं। सिग्नेचर में अक्षरों के पैटर्न को ठीक करके ग्रहों को ठीक किया जाता है, जिससे आने वाले कष्ट को खत्म किया जाता है और महत्वाकांक्षाओं की प्राप्ति साइन बदलकर की जा सकती है।
हस्ताक्षर में कौन सा सिंबल आपको बताता है कि व्यक्ति एक सफल नेता बनेगा?
सिग्नेचर एस्ट्रोलॉजी में मनी शिप का बनना बहुत महत्वपूर्ण है। यदि किसी के साइन में नाव की आकृति बनती है तो इसका मतलब है कि वह लोकप्रिय होगा और दुनिया भर में प्रसिद्धि पाएगा। इसके अलावा सिग्नेचर में मनी माउंटेन बनता हो तो ऐसा व्यक्ति भी सफल राजनेता बनता है। मनी माउंटेन की आकृति नुकीले पर्वत की चोटी की तरह होती है। मनी शिप और मनी माउंटेन दो प्रमुख सिंबल हैं जो व्यक्ति को कूटनीतिज्ञ और सफल राजनेता बनाकर राजयोग दिलवाते हैं।
क्या सिग्नेचर एस्ट्रोलॉजी से किसी की मृत्यु की तिथि का अनुमान लगाया जा सकता है?
सिग्नेचर एस्ट्रोलॉजी एक संपूर्ण ज्योतिष शास्त्र है। जिस तरह कुंडली और हाथ की रेखाओं से जीवन और मृत्यु का पता चलता है, ठीक उसी प्रकार सिग्नेचर के माध्यम से भी सटीक जानकारी मिलती है। यही कारण है कि साइन देखकर किसी की मृत्यु की 100% सटीक भविष्यवाणी की जा सकती है। किस उम्र में एक्सीडेंट होगा, हार्ट अटैक आएगा या फिर कोई विपदा आएगी, सबकी जानकारी साइन से मिल जाती है। और साइन ठीक करके आने वाली विपदाओं से बचा भी जा सकता है। इसके लिए किसी भी प्रकार की पूजा या मंत्र उच्चारण की बाध्यता नहीं रहती है।
हस्ताक्षर में मनी बैग का क्या महत्व है और यह धन के बारे में क्या बताता है?
हस्ताक्षर में मनी बैग यानी धन की पोटली का खास महत्व है। जैसा कि नाम से ही काफी कुछ साफ हो जाता है कि मनी बैग का संबंध धन से है।
मनी बैग उसे कहते हैं जिसमें कोई अक्षर पूरी तरह से गोल होकर बंद हो जाए। किसी के साइन में यदि मनी बैग का सिंबल है तो इसका मतलब है कि वह व्यक्ति बहुत धनी होगा, खूब पैसा कमाएगा। मनी बैग का चिन्ह एक बहुत ही महत्वपूर्ण सिंबल है। मनी बैग का किसी भी रूप में कट जाना यह बताता है कि आपका पैसा कहीं फंसने वाला है, इसलिए मनी बैग का कटना दुर्भाग्य का संकेत है।
सिग्नेचर एस्ट्रोलॉजी में वीनस लाइन का क्या मतलब है?
अंकित जी, यह एक अच्छा प्रश्न है कि आखिर वीनस लाइन क्या होती है, कैसे जीवन को प्रभावित करती है और इसे पहचाना कैसे जाता है।
वीनस लाइन का संबंध पूरी तरह धन के आगमन से है। वीनस लाइन बनाने वाले पर माँ लक्ष्मी की जबरदस्त कृपा होती है। यदि किसी के साइन में आखिर में कोई सीधी रेखा 1 से 3 सेमी की बन रही है तो उसे वीनस लाइन कहा जाता है। ऐसे लोग जीवन के 40 साल बाद बहुत ज्यादा धन अर्जित करते हैं और उम्र बढ़ने के साथ-साथ धन बढ़ता जाता है। साथ ही वीनस लाइन वाले दीर्घायु होते हैं, लंबी उम्र और स्वस्थ जीवन के मालिक बनते हैं।
क्या हस्ताक्षर का आकार व्यक्ति के व्यक्तित्व को दर्शाता है और कैसे?
हस्ताक्षर के आकार से व्यक्ति के व्यक्तित्व का पता चलता है। यदि हस्ताक्षर छोटा है तो ऐसा व्यक्ति अंतर्मुखी होता है, धैर्य कम होता है, हर चीज को जल्दी प्राप्त करने की चाहत रहती है। वहीं दूसरी तरफ लंबे साइन वाले धैर्यशील, मेहनती, वाक्पटु और बहिर्मुखी होते हैं, मिलनसार होते हैं।
सिग्नेचर का ऊपर की ओर जाना सकारात्मक सोच को दिखाता है, वहीं साइन का नीचे जाना मानसिक अवसाद को दिखाता है।
साइन में पेन का बार-बार उठना कठिन परिश्रम और देर से मिलने वाले परिणाम को दिखाता है, वहीं पेन का कम से कम साइन बनाने के लिए उठना जल्दी सफलता मिलने, सूझ-बूझ से निर्णय लेने को दिखाता है।
सिग्नेचर एस्ट्रोलॉजी के अनुसार कौन सा हस्ताक्षर सबसे अधिक सफलता दिलाता है?
अंकित जी, कौन सा हस्ताक्षर सफलता दिलाता है, यह कह पाना मुश्किल है क्योंकि सिग्नेचर का संबंध ग्रहों से होता है। हर व्यक्ति के अलग-अलग ग्रह उसके जीवन को प्रभावित करते हैं। हो सकता है कि किसी व्यक्ति को शनि प्रधान साइन सफलता दिलवाए, तो वहीं किसी को शनि प्रधान साइन जेल तक पहुंचा देता है। फिर भी अगर सामान्य रूप में कहा जाए तो साइन में मनी बैग, मनी माउंटेन और मनी फ्लैग के सिंबल यदि हैं तो ऐसे व्यक्ति को आसमान की बुलंदी तक जाने से कोई रोक नहीं सकता।
हस्ताक्षर में डॉट्स का अधिक उपयोग क्या दर्शाता है?
हस्ताक्षर में डॉट का प्रयोग शनि को दिखाता है। अगर कोई भी व्यक्ति अपने सिग्नेचर में एक डॉट या दो डॉट रखता है तो इसका मतलब है कि ऐसा व्यक्ति शनि से प्रभावित है, शनि उसका तेज है। इसके अलावा कई लोग अपने सिग्नेचर में अंडरलाइन के आगे दो डॉट रखते हैं, इसका मतलब है कि ऐसे लोग शनि से प्रभावित होते हैं और कानून के शिकंजे में भी फंसते हैं। डॉट किसी भी रूप में धन और मान-सम्मान के लिए अच्छा नहीं होता। व्यक्ति लोन में आता है या कर्ज में आता है और कानूनी शिकंजे में भी फंसता है।
क्या सिग्नेचर एस्ट्रोलॉजी से किसी के वैवाहिक जीवन का अनुमान लगाया जा सकता है?
सिग्नेचर एस्ट्रोलॉजी के माध्यम से किसी भी व्यक्ति के वैवाहिक जीवन की सफलता और असफलता का पता लगाया जा सकता है। यदि कोई व्यक्ति अपने सिग्नेचर में नाम और सरनेम के बीच दूरी अधिक रखता है तो इसका मतलब है कि वैवाहिक जीवन अच्छा नहीं चल रहा है। और वहीं अगर सिग्नेचर में नाम और सरनेम पास-पास लिखे हुए हैं तो इसका मतलब है वैवाहिक जीवन अच्छा चल रहा है। इसके अलावा अगर कोई भी व्यक्ति अपने सिग्नेचर में मनी बैग को काट देता है तो यह असफल वैवाहिक जीवन की निशानी है। साथ ही यदि कोई 45 डिग्री के एंगल पर साइन करता है तो यह भी असफल वैवाहिक जीवन का सिंबल है। इसलिए सिग्नेचर बनाते वक्त यह जरूर ध्यान रखें कि सिग्नेचर हॉरिजॉन्टल हो, 180 डिग्री में हो या ज्यादा से ज्यादा 15 डिग्री ऊपर तक उठा हुआ हो। इससे अधिक डिग्री पर उठे होने से वैवाहिक रिश्ते बिगड़ जाते हैं।
विवेक त्रिपाठी जी की सिग्नेचर एस्ट्रोलॉजी ने किन बड़े नेताओं के भविष्य की भविष्यवाणी की है?
2019 और 2024 में मोदी जी को लेकर भविष्यवाणी की थी कि सत्ता में आएंगे, वही घटना सत्य साबित हुई। योगी आदित्यनाथ जी के लिए यूपी में कहा था कि यह पुनः 2022 में सत्ता में आएंगे और वही हुआ। नीतीश कुमार जी के लिए अभी मैंने हाल ही में कहा था कि अगर इस बार सत्ता में आएंगे तो लंबे समय के लिए सीएम नहीं रहेंगे क्योंकि अब इनका सीएम रहने का योग खत्म हो चुका है और कुछ महीने बाद नीतीश कुमार जी को गद्दी छोड़नी पड़ेगी।
2021 में ममता बनर्जी को लेकर भविष्यवाणी थी कि वह वापस सत्ता में आएंगी, जो सही हुई। आगे आने वाले वक्त में मैं कहूंगा कि 2029 में हम मोदी जी को पुनः पीएम बनता हुआ देख रहे हैं। 2017 में योगी पुनः सीएम बनेंगे। 2029 के बाद 2032 तक मोदी जी का समय अच्छा है, लेकिन 2032 में मोदी जी का राजनीतिक अवसान दिख रहा है। तो इसके माध्यम से मैं यही कहूंगा कि आने वाले वक्त में मोदी जी का समय अच्छा है।
आपने सिग्नेचर एस्ट्रोलॉजी से किन फ़िल्मी सितारों की भविष्यवाणी की है?
फिल्मी सितारों में दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट, रणवीर कपूर, रणवीर सिंह, अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, सलमान खान, इन सब पर मेरी भविष्यवाणी हो चुकी है। जैसे अनुष्का शर्मा, दीपिका पादुकोण की संतान को लेकर मैंने भविष्यवाणी की थी जो सही साबित हुई। करिश्मा कपूर और सैफ अली खान के बच्चे को लेकर मैंने भविष्यवाणी की थी जो सही साबित हुई। सलमान खान, शाहरुख खान को लेकर भी कई भविष्यवाणी कर चुका हूँ, जिसमें मैंने यहाँ तक कहा था कि सलमान खान को अभी जान का कोई खतरा नहीं है, उनकी अभी आयु लंबी है। शाहरुख खान के लिए मैंने कहा था कि अभी उनकी बॉक्स ऑफिस पर 2025 से 27 के बीच में फिल्में नहीं चलेंगी। रणबीर कपूर के, रणवीर सिंह के फिल्मों को लेकर मैंने कहा था इनका अच्छा समय चल रहा है, ‘धुरंधर’ फिल्म सुपर डुपर हिट होगी और वही हुआ।
गुरूजी, आर्टिफिशल इंटेलीजेंट आने के बाद क्या चुनौतीयाँ बढ़ेंगी या नए अवसर पैदा होंगे?
यह सवाल आपका बहुत अच्छा है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर, AI के माध्यम से आने वाले वक्त में काम आसान होगा, रोजगार बढ़ेंगे न कि घटेंगे। AI का सबसे ज्यादा सफल उपयोग अंतरिक्ष विज्ञान, सूचना और रक्षा में किया जाएगा। दैनिक जीवन में AI काम को आसान करेगा। AI के आने से काम आसान बनेंगे, किसी भी प्रकार की चुनौती नहीं बढ़ेगी।
सिग्नेचर एस्ट्रोलॉजी के लिए कोई महत्वपूर्ण किताबें जो पाठक पढ़ सकें?
सिग्नेचर एस्ट्रोलॉजी की कोई भी किताब नहीं है क्योंकि सिग्नेचर एस्ट्रोलॉजी को इन्वेंट हमने किया है। हमें फादर ऑफ सिग्नेचर एस्ट्रोलॉजी के तौर पर जाना जाता है और मैंने अभी तक कोई किताब नहीं लिखी है, इसलिए बाजार में सिग्नेचर एस्ट्रोलॉजी की कोई किताब उपलब्ध नहीं है। लेकिन आने वाले वक्त में हमारी किताब आ रही है जिसका लाभ पूरी दुनिया को मिलेगा। सिग्नेचर एस्ट्रोलॉजी की किताब मैं लिख रहा हूँ जिसमें 1 लाख से ऊपर किए गए केस स्टडी का निचोड़ होगा, जिसे पढ़कर निश्चित रूप से देश और विदेश के लोगों को अपना भाग्य सुधारने में आसानी होगी।
सिग्नेचर एस्ट्रोलॉजी सीखने के लिए कहाँ से प्रशिक्षण लेना चाहिए?
अंकित जी, सिग्नेचर एस्ट्रोलॉजी का मैं कोर्स चलाता हूँ और मेरे कोर्स का नाम है “VT मेथड” यानी कि “विवेक त्रिपाठी मेथड”। ऑनलाइन कोर्स उपलब्ध रहता है और सिग्नेचर एस्ट्रोलॉजी को देश-विदेश में प्रचारित और प्रसारित करने के लिए हमने यह कदम उठाया है। “VT मेथड” के माध्यम से मैं लोगों में सिग्नेचर एस्ट्रोलॉजी के प्रति जागरूकता फैला रहा हूँ, लोगों को जागरूक कर रहा हूँ। आने वाले वक्त में सिग्नेचर एस्ट्रोलॉजी अन्य ज्योतिष शास्त्र की विधाओं की तरह अपना बड़ा मुकाम हासिल करेगी।





