ऐसा कहा जाता हैं कि हर सपने के पीछे एक बहुत गहरा राज़ छिपा होता है। लेकिन सभी को पता नहीं होता कि सपने में आने वाली चीजों का क्या मत्तलब होता है। आज हम आपको बताएंगे कि अगर आपको सपने में अगर ये चीजें दिखती है, तो समझ लें आप तुरन्त धनवान बनने वाले हैं।

उल्लू – ये तो सभी को पता ही होगा की उल्लू मां लक्ष्मी का वाहन है। अगर आपको सपने में उल्लू दिखाई देता है, तो समझ लें कि आप से मां लक्ष्मी अंत्यंत खुश है। आप जल्द ही धनवान बनने वाले हैं।

झगड़ा – भारतीय शास्त्रों में जब भी किसी को सपने में गाली या झगड़ा दिखाई देता है, तो उसका यह संकेत होता है कि आपके लिए नए मार्ग खुलने वाले हैं। जो आपको उन्नति की और ले जाएंगे तथा आपकी धन प्राप्ति में मदद करेंगे।

चिराग – अगर सपने में किसी को जलता हुआ चिराग दिख जाए तो यह बेहद शुभ माना जाता है। सपने ने चिराग दिखना धन प्राप्ति का योग माना गया है।