नई दिल्ली। ज्योतिषशास्त्र में न्याय के देवता माने जाने वाले शनिदेव (Shani Dev) 17 जनवरी 2023 को राशि परिवर्तन करेंगे। शनि की स्थिति में हो रहा यह बदलाव एक बड़ी ज्योतिषीय घटना है। 2020 के जनवरी में शनि जब मकर राशि में आए थे तबसे दुनिया भर में उथल-पुथल की स्थिति मची हुई है।
यह भी पढ़ें
2023 में इन राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, देखें क्या आप भी हैं?
पराली जलाने को लेकर किसानों को जागरूक करें अधिकारी: सीएम योगी
अब शनि के कुंभ राशि में आने को लेकर ज्योतिषाचार्यों और दुनिया भर के लोगों में उम्मीद जगी हुई है कि शनि महाराज का प्रकोप कुछ कम होगा। शनि कुंभ राशि में आने से कई राशियों की जिंदगी में भी बदलाव आएंगे। बीते ढाई और सात साल से जिनके जीवन में परेशानी चल रही थी उनके लिए शनि अब अच्छे दिन लेकर आएंगे।
आइए जानें शनि के कुंभ राशि में आने से किन-किन राशियों के भाग्य का सूरज चमकेगा।
वृष राशि
वृष राशि वालों को शनि के कुंभ राशि में जाने से लाभ मिलेगा, क्योंकि मकर राशि में बैठकर शनि वृष राशि वालों के भाग्य स्थान को प्रभावित कर रहे थे।
लाभकारी यात्रा का संयोग बनेगा। विदेश से संबंधित कार्यों और यात्राओं में लाभ का संयोग बनेगा।
प्रतियोगिताओं में इन राशि के जातकों को सफलता मिलेगी। आर्थिक मामलों में भी प्रगति होगी।
कमाई में वृद्धि होगी और बीते कुछ समय से चली आ रही परेशानियों से राहत पाएंगे।
मिथुन राशि
मिथुन राशि जिन पर 2020 से ढैय्या चल रही है, उनका ढैय्या समाप्त होगा और जीवन में प्रगति का मार्ग साफ होगा।
जो लोग नौकरी में बदलाव की कोशिश कर रहे हैं उन्हें कोई अच्छा मौका मिल सकता है।
जहां काम कर रहे हैं वहां भी उनकी मेहनत और क्षमताओं को सम्मान मिलेगा और प्रभाव में वृद्धि होगी।
आर्थिक मामलों में चल रही परेशानियों से कुछ राहत पाएंगे लेकिन शुभ कार्यों पर धन खर्च होगा।
पारिवारिक जीवन की उलझनों से इस राशि के लोगों को राहत मिलेगी। मानसिक तनाव से भी कुछ राहत पाएंगे।
तुला राशि
तुला राशि के ऊपर भी 2020 से शनि की ढैय्या चल रही है।
शनि के मकर से कुंभ में चले जाने पर तुला राशि के लोगों को भी ढैय्या के प्रकोप से मुक्ति मिलेगी।
बीते ढाई साल में आपने जो संघर्ष किया है उसका मीठा फल अब मिलने लगेगा।
पारिवारिक जीवन में तालमेल अच्छा होगा।
जो लोग आपसे नाराज चल रहे हैं वह भी अब आपके करीब आने की कोशिश करेंगे।
शनि के शुभ प्रभाव से नौकरी और कारोबार में आपका सितारा चमकेगा।
कई अन्य मार्गों द्वारा भी आपकी कमाई में वृद्धि होगी।
धनु राशि
धनु राशि के लोगों के लिए शनि का कुंभ में जाना बेहद कल्याणकारी रहेगा।
आने वाले साल 2023 में इनकी राशि में चल रही शनि की साढ़ेसाती दूर होगी। इससे मानसिक दबाव धीरे-धीरे काम होता जाएगा।
जीवन में थोड़ी स्थिरता आएगी और अस्त व्यस्त जिंदगी पटरी पर आएगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
अपने कार्यक्षेत्र में पूर्व में किए गए मेहनत का लाभ मिलेगा।
नौकरी में प्रभाव और पद में वृद्धि देखने को मिल सकती है या नई नौकरी का भी अवसर मिल सकता है।
फैमली लाइफ भी आपकी बेहतर होगी। खुशी का संयोग बनेगा। माता-पिता और पैतृक संपत्ति से सुख पाएंगे।
Shani Dev change the zodiac sign, Shani Dev in kumbh rashi, Shani Dev change zodiac sign, Shani Dev change zodiac sign news,
डिस्क्लेमर: उपरोक्त लेख में दी गई जानकारी के पूर्णतया सत्य व सटीक होने का हमारा दावा नहीं है। सम्बंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।