नई दिल्ली। ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों के राशि परिवर्तन (Zodiac Transition) का बहुत महत्त्व होता है। इस परिवर्तन का सभी राशियों पर प्रभाव पड़ता है। ज्योतिषशास्त्र में बेहद महत्वपूर्ण शुक्र ग्रह 11 नवंबर को राशि परिवर्तन कर रहे हैं। इस दिन शुक्र देव वृश्चिक राशि में प्रवेश कर जाएंगे।
यह भी पढ़ें
17 अक्टूबर से शुरू होंगे इन 4 राशियों के अच्छे दिन, चमकेगा भाग्य
योगी सरकार की मजबूत पैरवी से दुष्कर्म व हत्यारोपियों को मुत्यृदंड
शुक्र ग्रह के शुभ होने पर मां लक्ष्मी की भी विशेष कृपा प्राप्त होती है जबकि अशुभ होने पर व्यक्ति को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। शुक्र के राशि परिवर्तन से कुछ राशियों के अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे।
इन राशियों को होगा सबसे अधिक फायदा-
मेष राशि
आपको नौकरी में तरक्की मिलने के योग बनेंगे।
मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है।
वाहन की खरीदारी कर सकते हैं।
आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।
परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करेंगे।
लेन-देन से लाभ होगा।
मां लक्ष्मी की कृपा रहेगी।
मिथुन राशि
नौकरी संबंधी शुभ समाचार मिल सकता है।
आय में वृद्धि से पैसों से संबंधी परेशानी दूर हो सकती है।
जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करेंगे, जिससे वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।
शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए ये समय किसी वरदान से कम नहीं रहने वाला है।
इस दौरान निवेश करने से लाभ होगा।
स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
वृश्चिक राशि
रुका हुआ काम पूरा हो सकता है।
कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा।
यात्रा से लाभ होने के योग बनेंगे।
आय में वृद्धि हो सकती है।
आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की जाएगी।
कार्यों में सफलता मिलेगी।
नौकरी और व्यापार के लिए समय शुभ है।
धनु राशि
शुभ परिणाम मिलेंगे।
इस दौरान आपको नौकरी में तरक्की के योग बनेंगे।
नए काम की शुरुआत कर सकते हैं।
व्यापारियों को मुनाफा हो सकता है।
धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा।
धन-लाभ होगा, जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय शुभ कहा जा सकता है।
मीन राशि
धन लाभ होगा जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
मान-सम्मान और पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
नौकरी और व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं
शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को शुभ फल की प्राप्ति होगी।
दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।
कार्यक्षेत्र में सब आपके कार्य की तारीफ करेंगे।
परिवार के सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों के पूर्णतया सत्य एवं सटीक होने का हमारा दावा नहीं है। विस्तृत जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
Zodiac Transition of Venus, Zodiac Transition, Zodiac Transition news,