राजधानी दिल्ली के जहांगीरपुरी में हनुमान जयंती के दिन ऐसा उपद्रव मचा की न सिर्फ दिल्ली, बल्कि उत्तर प्रदेश भी देहल उठा। शोभायात्रा के दौरान इतनी भीषण हिंसा हुई की दो गुटों में जमकर पत्थरबाज़ी हुई। अब इस घटना को लेकर भी नए खुलासे होते जा रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि इस हिंसा के तार किसी बड़ी साज़िश से जुड़े हैं। ये महज़ एक मामूली भिड़त नहीं थी, जिसने बहस से उपद्रव का रूप ले लिया। बल्कि, ये पूरी तरह से प्लैनड नज़र आता है।
आइए जानते हैं ऐसा क्यों ? इन कयासों का कारण है अब सामने आये ये नए वीडियो। इस घटना से जुडी कई तस्वीरें और वीडियो पहले ही सोशल मीडिया पर सामने आ चुके हैं। पर अब जो वीडियो वायरल हो रहा है, उससे साफ़ हो जाता है कि ये हिंसा कितनी भीषड़ थी और इसकी रूप-रेखा कैसे बनाई गई थी। जहांगीरपुरी हिंसा मामले में 3 नए वीडियो सामनें आये हैं जिसमें एक पक्ष के हाथों में तलवार, चाकू , डंडे साफ देखे जा सकते हैं। दूसरे एक वीडियो में पथराव भी किया जा रहा था । दोनों पक्ष आमने सामने खड़े दिखाई दे रहे हैं।
पहले वीडियो में देखा जा सकता हैं कि शोभायात्रा निकले जाने के दौरान लोगों के हाथों में डंडे और तलवार थी। इस वीडियो में यात्रा में सम्मिलित लोग जय श्री राम और हर हर महादेव के नारे लगा रहे हैं। सभी के हाथों में डंडे, हॉकी स्टिक और तलवार हैं। साथ ही कुछ के हाथों में चाकू भी देखे गए। और तो और पीछे चल रहे कुछ युवकों के हाथ में बंदूक तक देखी गई। आस पास मुस्लिम समुदाय के लोग खड़े नज़र आए।
वहीं दूसरे वीडियो में पत्थरबाज़ी की जा रही है। दोनों गुटों की तरफ से जम कर पत्थर फेके जा रहे हैं। वहां मौजूद लोगों में भगदड़ मची दिखाई देती है। साथ ही वीडियो में शीशे टूटने की भी आवाज़ साफ़ सुनाई पड़ती है। एक अन्य वीडियो में छतों से पत्थर बरसाए जा रहे हैं। नीचे शोभायात्रा निकल रहे लोग जय श्री राम का नैरा लगते हुए चल रहे हैं और उन पर घरों की छतों से पत्थर फेके जा रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है की इन घरों के लोगों ने अपनी छतों पर पहले से पत्थर जमा कर रखे थे। इसकी जांच के लिए पुलिस ड्रोन का सहारा ले रही है। फिलहाल इस हिंसा के आरोप मे कुल 14 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है और सभी से पूछताछ की जा रही है।