इटावा शहर के बीचो बीच पक्का तालाब पर बाइक स्कूटी में टच होने पर युवती का हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। युवती ने बाइक सवार युवक का मोबाइल छीनकर तोड़ दिया। अब इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। युवक ने बताया हमने माफी भी मांगी इसके बाद भी युवती ने मेरा फोन तोड़ दिया। सोचिये अगर यही काम लड़के द्वारा किया गया होता, तो शायद एक बड़ा बवाल खड़ा हो गया होता। लड़की ने बतमीज़ी भरे लहज़े मे युवक से बात की और उसका मोबाइल ज़मीन पर पटका। लड़की की बदसलूकी के बावजूद भी लड़का शांत खड़ा रहा।
क्या है वीडियो
अरे बाप रे इतना गुस्सा ? #etawah #UPElection2022 #UttarPradeshElections2022 pic.twitter.com/ipeRbh5DB6
— 𝐇𝐚𝐫𝐬𝐡 𝐊𝐮𝐦𝐚𝐫 (@harshktweets) March 6, 2022
इटावा थाना कोतवाली क्षेत्र के पक्के तालाब पर एक युवती ने हाईवोल्टेज ड्रामा किया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया है। जानकारी के मुताबिक युवक मंगल अपनी बाइक से पक्का तालाब की ओर फोन पर बात करते हुए कहीं काम से जा रहा था। तभी सामने से आ रही एक युवती की स्कूटी से युवक की बाइक टच हो गयी। जिसके बाद युवती ने अपनी स्कूटी रोककर युवक का मोबाइल छीना और जमीन पर पटक दिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर अब जमकर वायरल हो रहा है।
क्या हुआ मामला
पीड़ित युवक ने बताया कि वह टेंट की दुकान पर काम करता है। आज दिन में पक्का तलाब से होकर किसी काम से निकल रहा था। तभी एक स्कूटी सवार युवती से बाइक गलती से टच हो गई थी। जिसके बाद हमने युवती से माफी मांगने के लिए बाइक रोकी। हमने उससे माफी मांगनी चाही लेकिन युवती ने मेरा एंड्रॉयड मोबाइल छीनकर दो बार सड़क पर मार कर तोड़ दिया। बिचारे युवक ने अपनी गलती की माफ़ी मांगनी चाही पर उस लड़की ने उसका इतना बड़ा नुक्सान कर डाला। हालांकि अभी तक युवक ने इस मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज नहीं करवाई है। ड्रामा करने वाली युवती का भी अब तक कोई पता नहीं चल सका है।