मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 10 हजार रूपए के विवाद में महिला की नृशंस हत्या (brutal murder of woman) कर दी गई। महिला को ट्रैक्टर में लगे रोटावेटर के ब्लेड में फंसा कर जुताई कर दी। शरीर के आधा दर्जन टुकड़े 500 मीटर तक खेत में बिखर गए।
यह भी पढ़ें
फर्जी कॉल मामले में डीजीपी की भूमिका संदिग्ध, सीबीआई से जांच कराये सरकार : सुशील मोदी
IRCTC केस : कोर्ट ने लगाई तेजस्वी यादव को फटकार, सोच समझकर बोला करें
प्राप्त समाचार के अनुसार मुजफ्फरपुर जिले के कटरा थाना क्षेत्र के चंगेल गांव में बोलेरो खरीद का 10 हजार बकाया को लेकर हुए विवाद में खेत में घास काट रही 45 वर्षीय पवित्री देवी को ट्रैक्टर में लगे रोटावेटर के ब्लेड में फंसा कर जुताई कर दी।
शरीर के आधा दर्जन टुकड़े 500 मीटर तक खेत में बिखर गए। आंतें तक बाहर निकल आई। पूरे शरीर के टुकड़ों को मिट्टी में मिला देने के प्रयास में असफल होने पर आरोपी चालक मो. नवाब उर्फ लड्डू (30) रोटावेटर व बचा शव लेकर खेत के रास्ते करीब ढाई किलोमीटर तक भागा।
सुनसान जगह देख रोटावेटर को ट्रैक्टर से खोल लेकर भागना चाहा, लेकिन ग्रामीणों ने ट्रैक्टर को पकड़ लिया, जबकि चालक फरार हो गया। लोगों ने ट्रैक्टर मालिक नेऊदी निवासी मो. शमीम व एक अन्य को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया है। आरोपी ट्रैक्टर मालिक का पुत्र है।
घटना से आक्रोशितों ग्रामीणों ने 10 घंटे तक बवाल किया व ट्रैक्टर में तोड़फोड़ की। डीएसपी पूर्वी मनोज पांडेय ने आक्रोशित लोगों को शांत कराया। ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी को चौकीदार अराफात बाइक पर बैठा कर भगा ले गया।
घटना की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने कहा जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपी को भगाने में चौकीदार की संलिप्तता होने पर उसे बर्खास्त किया जाएगा।
brutal murder of woman, brutal murder of woman in Bihar, brutal murder of woman news,