महिलाओं और धर्म को ले कर अक्सर देश में नई-नई घटनाएं उजागर होती रहती हैं। इन घटनाओं को देख कर दुःख भी होता है और गुस्से से खून भी खौल जाता है। मध्य प्रदेश के भोपाल से एक शर्मसार कर देने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक लाचार लड़की रोते हुए अपना हिजाब उतारती नज़र आ रही है। लड़की की उस वक़्त की परिस्थिति को सोच कर भी दिलो देहल जाता है।
आरोपियों पर नहीं हुई करवाई, चेतावनी दे कर छोड़ा
दरअसल भोपाल के इस्लाम नगर में एक लड़की एक लड़के के साथ स्कूटी पर सवार हो कर जा रही थी। तभी उन्हें कुछ लोगों ने जबरन रोक लिया। लोगों ने उस लड़की को अपना हिजाब और बुरखा उतरने पर मजबूर किया और उसे भला-बुरा भी कहा। इस पूरी घटना का वीडियो भी उन लोगो ने बनाया जो की अब वायरल हो रहा है। वीडियो के वायरल होने से चरों ओर गुस्सा फ़ैल रहा है। बता दें कि वीडियो में लोगों ने लड़की को समाज के लिए एक ‘अपमान’ बताया। उन्हें शक था की लड़का हिन्दू है और लड़की मुस्लिम, जिसके चलते उन्होंने उसे अपना हिजाब हटाने पर मजबूर कर दिया।
Also Read-सिंघु बॉर्डर हत्या मामले में दो निहंगों ने किया सरेंडर, माला पहन पहुंचे थाने
बता दें कि इस मामले में अब तक कोई पुलिस कंप्लेंट फाइल नहीं की गई है। वीडियो में नज़र आ रहे दो युवकों को पुलिस ने चेतावनी दे कर छोड़ दिया है। पुलिस अधिकारी RS वर्मा ने बताया ‘दोपहर में एक पुरुष और महिला इस्लाम नगर आए। कुछ लोगों ने उन्हें रोका और हिजाब उतार कर चेहरा दिखाने को कहा. यह संदेह है कि लोगों का मानना था कि आदमी हिंदू था और लड़की मुस्लिम थी।’ वर्मा ने कहा, “कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है, लेकिन वीडियो में दिख रहे दो लोगों के खिलाफ निवारक कार्रवाई की गई है, जिन्हें इस तरह की हरकत नहीं करने की चेतावनी दी गई थी।”