कोरोना महामारी के केहर के बाद अब जा कर सिनेमा घरों में रौनक वापस देखने को मिल रही है। थिएटर अब जनता के लिए खोल दिए गए हैं, और बड़े परदे पर टेलीकास्ट हुई पहली फिल्म सूर्यवंशी रही। आपको बता दें कि सिनेमा हॉल्स में छेड़छाड़ की घटनाएं अक्सर होती रहती हैं। एक बार फिर ऐसा ही मामला सामने आया है।
दरअसल एक मनचले युवक ने सूर्यवंशी देखते वक़्त थिएटर में एक लड़की से छेड़छाड़ की। उसने कटरीना को देख अपना आप खो दिया और अपने पास बैठी लड़की को छेड़ने लगा। लड़की के विरोध करने पर भी वो बाज़ नहीं आया। इसके बाद थिएटर में मौजूद जनता का गुस्सा भड़क गया और उन लोगों ने मिल कर युवक की पिटाई कर डाली। जनता ने उसे जूते-चप्पल से जमकर पीटा।
इस पुरे व्याख्या का वीडियो भी कैमरे में कैद हुआ जो की अब तेज़ी से वायरल हो रहा है। ये घटना भोपाल की बताई जा रही है ,जिसके बाद लोगों की लगातार इसपर प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। पहले तो युवक की थिएटर के अंदर धुलाई की गई, फिर भड़की जनता उसे घसीटते हुए बहार ले गई , जहां जम कर उसकी पिटाई की।