प्रादेशिक
72वें गणतंत्र दिवस पर सीएम योगी ने दी देशवासियों को बधाई
![](https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2021/01/cm-yogi-ji.jpg)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को देश के 72वें गणतंत्र दिवस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं हैं। सीएम योगी ने ट्वीट कर लिखा- सभी प्रदेशवासियों को 72वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई। उत्कृष्ट लोकतांत्रिक मूल्यों को समर्पित गणतंत्र दिवस हमें राष्ट्रीय कर्तव्यों के प्रति जागृत करता है। आइए, ‘हम भारत के लोग’ आदरणीय प्रधानमंत्री जी के आह्वान ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ को साकार करने हेतु संकल्पित हों।
सभी प्रदेशवासियों को 72वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई।
उत्कृष्ट लोकतांत्रिक मूल्यों को समर्पित गणतंत्र दिवस हमें राष्ट्रीय कर्तव्यों के प्रति जागृत करता है।
आइए, 'हम भारत के लोग' आदरणीय प्रधानमंत्री जी के आह्वान 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' को साकार करने हेतु संकल्पित हों।
जय हिंद
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) January 26, 2021
इस अवसर पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि 1950 में भारत ने अपना संविधान लागू किया था। भारत को दुनिया के अंदर सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में स्थापित करने, अनेकता में एकता के भाव को सृर्जित करने में हमारे संविधान की बहुत बड़ी भूमिका है।
कहा कि 72वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारत के उन महान स्वतंत्रा सैनानियों को जिन्होंने भारत की स्वाधीनता के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर किया था। आजादी की लड़ाई के लिए उन्होंने अपना योग्दान दिया था। ऐसे सभी स्वतंत्र सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।
प्रादेशिक
महाराष्ट्र के नागपुर में एक फैक्ट्री में जोरदार धमाका, दो लोगों की मौत
![](https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2025/02/16_02_2025-nagpur_blast_23885402.jpg)
नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर जिले में रविवार को एक जोरदार धमाका हुआ। इस धमाके से आस-पास का इलाका दहल गया। बताया जा रहा है कि विस्फोटक निर्माण यूनिट में ये विस्फोट हुआ था। वहीं फैक्ट्री में हुए इस धमाके की वजह से दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य घायल हो गए। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने घटना के बारे में जानकारी दी।
घटना की जांच जारी
अधिकारी ने बताया कि विस्फोट जिला मुख्यालय से लगभग 50 किलोमीटर दूर, काटोल तहसील के कोतवलबडी में एसबीएल एनर्जी लिमिटेड में दोपहर 1:30 बजे हुआ। उन्होंने कहा, ‘‘दो लोगों की मौत हुई है और कुछ अन्य घायल हुए हैं। घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।’’ अधिकारी ने बताया कि विस्फोट के कारण आसपास की झाड़ियों में मामूली आग लग गई, जिसे बुझा दिया गया है।
नागपुर ग्रामीण के SP हर्ष पोद्दार ने घटना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा, “एशियन फायरवर्क्स फैक्ट्री है, यहां पर पटाखे बनाए जाते हैं। यहां करीब डेढ़ बजे एक ब्लास्ट हुआ, जिसमें विस्फोट के बाद 2 लोगों की मौत हो गई और तीन मामूली रूप से घायल हो गए। विस्फोट के पीछे का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है, इसके लिए फोरेंसिक जांच की जाएगी। आग बुझा दी गई है।
-
लाइफ स्टाइल1 day ago
साइलेंट किलर है हाई कोलेस्ट्रॉल की बीमारी, इन लक्षणों से होती है पहचान
-
मुख्य समाचार3 days ago
वैलेंटाइन्स डे पर अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए दें ये खास गिफ्ट्स
-
उत्तर प्रदेश3 days ago
यूपी सरकार महाकुंभ में धर्मगुरुओं संग करेगी जलवायु परिवर्तन पर मंथन, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
-
अन्तर्राष्ट्रीय2 days ago
बम धमाके से दहला पाकिस्तान, सात की मौत, कई घायल
-
नेशनल2 days ago
रणवीर अल्लाहबादिया को सुप्रीम कोर्ट से झटका, जल्द सुनवाई की अपील खारिज
-
नेशनल1 day ago
महाकुम्भ में आस्था की डुबकी लगाएंगे राहुल-प्रियंका, कांग्रेस के इस नेता ने की पुष्टि
-
अन्तर्राष्ट्रीय3 days ago
पीएम मोदी दो दिनों की अमेरिका यात्रा पर, कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर होगी चर्चा
-
नेशनल1 day ago
अरविंद केजरीवाल की बढ़ेंगी मुश्किलें, ‘शीशमहल’ मामले में सीवीसी ने दिए जांच के आदेश