नई दिल्ली। लोगों घुड़सवारी करते हुए आपने कई बार देखा होगा। लेकिन क्या आपने कभी किसी इंसान को अपने कंधों पर घोड़े को बैठाकर टहलते हुए देखा है? सवाल अजीब जरूर है लेकिन यह कारनाम एक शख्स ने कर दिखाया है।
यूक्रेन के रहने वाले दिमित्री खलादजी ऐसे ही कई खतरनाक व हैरतअंगेज कारनामों को अंजाम दे चुके हैं। इनकी ताकत का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि यह एक साथ 6 लोगों को आराम से उठा सकते हैं। दिमित्री का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में वो घोड़े को कंधे पर उठाकर घुमाते नजर आ रहे हैं।
View this post on Instagram
बता दें कि दिमित्री का इंस्टाग्राम अकाउंट उनके कारनामों के वीडियो और फोटो से भरा पड़ा है। इस शख्स का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी दर्ज हो चुका है और ऐसा एक-दो बार नहीं, बल्कि पूरे 60 बार हुआ है।