मुंबई। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस की रफ्तार बेकाबू हो गई है। राज्य में हर दिन 50 हजार के करीब नए मामले सामने आ रहे हैं। इस बीच राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बड़ा बयान दिया है।
स्वास्थ्य मंत्री के मुताबिक राज्य में कोरोना वैक्सीन की बहुत कम डोज बची है। टोपे ने आज कहा कि प्रदेश में वैक्सीन पर्याप्त डोज नहीं है, लोगों को वैक्सीन की कमी के चलते वापस करना पड़ रहा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हमने केंद्र सरकार से मांग की है कि 20 से 40 साल उम्र के लोगों को भी वैक्सीन लगाने की इजाजत दी जाए।
राजेश टोपे ने कहा कि हमारे पास लगभग 14 हजार डोज उपलब्ध है। यह स्टॉक केवल तीन दिनों के लिए पर्याप्त है। उन्होंने आगे बताया कि राज्य की सप्ताहिक आवश्यक्ता 40 लाख खुराक की है।
उन्होंने कहा कि विभिन्न टीकाकरण केंद्रों पर टीकों की कमी के कारण लोगों को वापस भेजा जा रहा है और राज्य ने मांग की है कि 20-45 आयु वर्ग के (संवेदनशील) लोगों को प्राथमिकता के आधार पर यह जीवन रक्षक टीका लगाया जाए।
टोपे की इस इस टिप्पणी के बाद बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के मेयर किशोरी पेडनेकर ने यह भी कहा कि मुंबई में टीका स्टॉक खत्म होने की कगार पर है।