नई दिल्ली। आज तक के वरिष्ठ पत्रकार और आजतक के ऊर्जावान एंकर रोहित सरदाना का शुक्रवार को हार्ट अटैक की वजह से निधन हो गया। हाल ही में वह कोरोना से संक्रमित हो गए थे।
गुरुवार की रात उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें नोएडा के मैट्रो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई बड़े नेताओं ने दुख जताया है।
हरियाणा के कुरुक्षेत्र से आने वाले रोहित के नाम बेस्ट एंकर के NT Award और ENBA Award के साथ-साथ हिंदी पत्रकारिता का प्रतिष्ठित गणेश शंकर विद्यार्थी पुरस्कार भी है।