लखनऊ। उतर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को शनिवार को तबीयत बिगड़ गई। बीती रात उन्हें डॉ. राममनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराना पड़ा।
शरीर मे सूजन की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहान मेडिसिन विभाग के डॉक्टर की निगरानी में उनका इलाज किया जा रहा है।
उनके अस्पताल में एडमिट होने की खबर सुनने के बाद प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ भी अस्पताल पहुंचे। जहां उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह से हाल-चाल लिया। मुख्यमंत्री ने डॉक्टरों से भी उनकी तबियत के बारे में पूछा।
मिली जानकारी के अनुसार डॉक्टरों ने मुख्यमंत्री योगी को बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री की तबियत स्थायी है और कोई चिंता वाली बात नहीं है। शनिवार शाम जब उनकी तबीयत कुछ बिगड़ने लगी तो इलाज के लिए उन्हें लोहिया अस्पताल में एडमिट कर लिया गया।