Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

रविशंकर प्रसाद और प्रकाश जावडेकर ने भी दिया इस्तीफा

Published

on

Loading

नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी सरकार अपने दूसरे कार्यकाल में आज को अपना पहला मंत्रिमंडल विस्तार करने जा रही है। लेकिन इस विस्तार से पहले कई बड़े मंत्रियों तक की छुट्टी हो गई। कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद और प्रकाश जावडेकर ने भी विस्तार से पहले इस्तीफा दे दिया है।

नरेंद्र मोदी सरकार अपने दूसरे कार्यकाल में आज बुधवार को अपना मंत्रिमंडल विस्तार करने जा रही है। लेकिन इस विस्तार से पहले कई बड़े मंत्रियों तक की छुट्टी हो गई। कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद और पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने भी विस्तार से पहले इस्तीफा दे दिया है।

कैबिनेट विस्तार से तुरंत पहले रविशंकर प्रसाद और प्रकाश जावडेकर को भी इस्तीफा देना पड़ा है। इससे पहले कैबिनेट में नए नामों के जुड़ने से पहले कुछ पुराने नामों को विदाई हो गई। केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की भी कैबिनेट से छुट्टी हो गई।

यही नहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन पर भी गाज गिरी। उन्होंने आज स्वास्थ्य मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया। कोरोना काल में जिस तरह मोदी सरकार पर सवाल खड़े हुए थे, उस दौरान स्वास्थ्य मंत्रालय निशाने पर आया था।

शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल के अलावा संतोष गंगवार, देबोश्री चौधरी, सदानंद गौड़ा की भी कैबिनेट से छुट्टी हो गई। इनसे पहले थावरचंद गहलोत को राज्यपाल बना दिया गया, ऐसे में वो भी कैबिनेट से बाहर हो गए हैं। केंद्रीय कैबिनेट से शिक्षा राज्य मंत्री संजय धोतरे ने भी इस्तीफा दे दिया।

 

नेशनल

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ को लेकर क्या बोले केंद्रीय रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव

Published

on

Loading

नई दिल्ली। प्रयागराज में भव्य महाकुंभ का आयोजन किया गया है। ऐसे में राजधानी दिल्ली से भी भारी संख्या में लोग महाकुंभ में स्नान करने के लिए पहुंच रहे हैं। इस बीच नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल महाकुंभ के लिए यहां से दो स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। इस ट्रेन में सवार होने के लिए भारी संख्या में यात्री पहुंच गए। इस कारण प्लैटफॉर्म नंबर 14 और 15 पर भगदड़ मच गई। इस घटना में 18 लोगों की मौत हो गई और 10 यात्री घायल हो गए हैं। घायलों को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मामले में पर केंद्रीय मंत्री अश्विन वैष्णव ने भी ट्वीट किया है।

क्या बोले अश्विन वैष्णव

इस घटना पर केंद्रीय रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हालात काबू में है। दिल्ली पुलिस और आरपीएफ घटनास्थल पर पहुंच चुकी है। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। वहीं भीड़ पर काबू पाने के लिए स्पेशल ट्रेनें संचालित की जा रही हैं। जानकारी के मुताबिक अश्विन वैष्णव कुछ ही देर में नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। वहीं अस्पताल जाकर वह घायलों से भी मुलाकात कर सकते हैं।

क्या बोले रेलवे अधिकारी

पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) रेलवे, केपीएस मल्होत्रा ने इस घटना को लेकर कहा कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ जैसी स्थिति में 15 लोग घायल हो गए। प्रयागराज एक्सप्रेस जब प्लेटफॉर्म नंबर 14 पर खड़ी थी, तो प्लेटफॉर्म पर काफी लोग मौजूद थे। स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस और भुवनेश्वर राजधानी लेट थीं, और इन ट्रेनों के यात्री भी प्लेटफॉर्म नंबर 12,13 और 14 पर मौजूद थे। जानकारी के अनुसार, 1500 जनरल टिकट बिक चुके थे, इसलिए भीड़ बेकाबू हो गई। प्लेटफॉर्म नंबर 14 और प्लेटफॉर्म नंबर 1 के पास एस्केलेटर के पास भगदड़ जैसी स्थिति थी।

 


 

 

Continue Reading

Trending