Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

ब्रिटेन में कोरोना का बढ़ा कहर, एक दिन में मिले 50 हजार से ज्यादा केस

Published

on

Loading

नई दिल्ली। ब्रिटेन में कोरोना वायरस एक बार फिर कहर बरपाने लगा है। जनवरी के बाद इस देश में पहली बार 50 हजार से ज्यादा केस सामने आए हैं। वहीं इस दौरान 49 लोगों की जान चली गई।

ब्रिटेन में जिस तरह से फिर से कोरोना विस्फोट हो रहा है, उससे एक बार फिर लॉकडाउन की आहट सुनाई देने लगी है। हेल्थ डिपार्टमेंट के मुताबिक, देश में एक दिन में 51870 कोरोना के पॉजिटिव केस मिले हैं।

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े बताते हैं कि एक सप्ताह में पॉजिटिव केसों की संख्या में 45 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इतना ही नहीं, अस्पतालों में भी फिर से भीड़ बढ़ने लगी है।

कोरोना के मामलों में अचानक उछाल के बाद अब अस्पताल में मरीजों की संख्या और मौतें दोनों लगातार बढ़ रही हैं। हालांकि, बढ़ते मामलों के लिए शीर्ष विशेषज्ञों ने कोरोना प्रतिबंधों में ढील और यूरो 2020 को दोषी ठहराया है।

यह 15 जनवरी को सबसे अधिक 55,761 मामले सामने आए थे। हालांकि, ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री साजिद जाविद का कहना है कि ब्रिटेन में दो-तिहाई वयस्कों को कोविड-19 टीके की दोनों खुराक मिल गई हैं।

उन्होंने कहा कि हमने अपने लक्ष्य को लगभग एक सप्ताह में पूरा कर लिया है। यह एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। आगे आने वाले सभी लोगों को धन्यवाद। टीका वायरस के खिलाफ हमारी ढाल है

 

अन्तर्राष्ट्रीय

बम धमाके से दहला पाकिस्तान, सात की मौत, कई घायल

Published

on

Loading

बलूचिस्तान। आतंक को पनाह देने वाला देश पाकिस्तान खुद ही लगातार आतंकी घटनाओं की मार झेल रहा है। अब पाकिस्तान के बलूचिस्तान क्षेत्र से एक और आतंकी घटना की जानकारी सामने आई है। यहां कोयला खनिकों को ले जा रहा एक वाहन बम की चपेट में आ गया। इस बम धमाके में कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई और करीब 7 लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है।

क्या है पूरा मामला?

अधिकारियों के मुताबिक, पाकिस्तान में बम धमाके की ये घटना अशांत क्षेत्र बलूचिस्तान प्रांत के हरनाई जिले के शाहराग इलाके में हुई है। शुक्रवार को कोयला खनिकों को ले जा रहा वाहन बम की चपेट में आ गया। आतंकी घटना के पीड़ित लोग एक मिनी ट्रक सवार थे। अधिकारियों ने बताया है कि बम धमाके में घायल लोगों को नजदीक के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बलूचिस्तान प्रांत में बम धमाके और इसमें 9 लोगों की मौत की घटना के बाद पाकिस्तान कानून प्रवर्तन एजेंसियों के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। उन्होंने इस आतंकी घटना को लेकर अपनी जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने भी जानकारी दी है कि उनके द्वारा इस घटना से जुड़े अपराधियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है।

बलूचिस्तान सरकार के प्रवक्ता शाहिद रैंड ने बम धमाके में लोगों की मौत पर दुख प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि मामले में जांच शुरू कर दी गई है। शाहिद रैंड ने बताया कि अब तक किसी भी समूह ने इस आतंकी हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। हालांकि, अतीत में ऐसे आतंकी हमलों के लिए प्रतिबंधित संगठन बलूच लिबरेशन आर्मी को जिम्मेदार ठहराया गया है।

Continue Reading

Trending