नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस का कहर अब थमता नजर आ रहा है। बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के 38,079 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ भारत में कुल कोरोना केस की संख्या बढ़कर 3 करोड़ 10 लाख से ज्यादा हो गई है।
पिछले 24 घंटे में मिले नए केस में से 74.16% मामले 5 राज्यों से सामने आए हैं। जबकि केरल का अकेला हिस्सा 36.11% केस का है। देश में पिछले 24 घंटे में 560 लोगों की मौत हुई। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मौतें दर्ज की गई है।
560 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 4,13,091 हो गई है। 43,916 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 3,02,27,792 हुई। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 4,24,025 है।