नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को महाराष्ट्र, मिजोरम और तेलंगाना विधानसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। भाजपा ने हुजूराबाद से तेलंगाना के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री इटेला राजेंदर को मैदान में उतारा है।
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने एक बयान में कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) ने महाराष्ट्र, मिजोरम और तेलंगाना के उपचुनावों के लिए निम्नलिखित नामों का फैसला किया है।