अरुणाचल प्रदेश में चीन ने घुसपैठ की कोशिश की है। चीन के कुल 200 सैनिक तिब्बत की तरफ से भारत की सीमा में घुस आए थे। सूत्रों के मुताबिक पिछले हफ्ते चीनी सैनिक LAC पार कर भारत की तरफ आ गए थे। इस कारण दोनों देशों के सैनिकों के बीच झड़प हुई। कुछ घंटों तक ये झटप चलती रही।
जानकारी के मुताबिक कुछ घंटों बाद तय प्रोटोकॉल के तहत मामला सुलझ गया। बताया जा रहा है की सभी 200 चीनी सैनिकों को भारतीय सेना ने कुछ घंटों तक हिरासत में लिया था। भारत की तरफ कोई नुक्सान नहीं हुआ है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार चीनी सैनिकों ने खाली बुनकरों को तोड़ने की कोशिश की थी।सेना के सूत्रों ने बताया कि ‘लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल पर दोनों देशों के अपने परसेप्शन हैं। कभी-कभी दोनों देशों की पट्रोलिंग टीम का आमना सामना हो जाता है, तब फेसऑफ की सिचुएशन बनती है। इसे तय प्रोटोकॉल के हिसाब से निपटाया जाता है।’
30 अगस्त को भी 100 चीनी सैनिकों ने भारत में घुसपैठ की थी और भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर को नुक्सान पहुंचाया था। अधिकारीयों ने इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया था, ‘वहां से पीछे लौटने से पहले चीनी सैनिकों ने एक पुल को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। इस घटना में दोनों सेनाओं के बीच आमने-सामने की स्थिति पैदा नहीं हुई क्योंकि जब तक भारतीय सैनिकों से उनका सामना होता PLA सैनिक लौट चुके थे। तब पता चला था कि तुन जुन ला पास पार कर 55 घोड़े और 100 से ज्यादा सैनिक भारतीय क्षेत्र में 5 किमी से ज्यादा अंदर आ गए थे।’