मुंबई। क्रूज ड्रग्स केस को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। इस केस में अब शाहरुख खान के ड्राइवर को पूछताछ के लिए एनसीबी ने तलब किया है। फिलहाल किंग खान के ड्राइवर से एनसीबी ऑफिस में पूछताछ चल रही है।
ड्रग्स केस में गिरफ्तार एक्टर शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की जमानत याचिका शुक्रवार को खारिज हो गई थी। आर्यन के साथ ही उनके परिवार वालों को भी उम्मीद थी कि उसे बेल बॉन्ड पर रिहा कर दिया जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। उसकी जमानत याचिका जज ने खारिज कर दी, जिसके बाद एनसीबी आर्यन समेत सभी 8 आरोपियों को मुंबई की आर्थर जेल में ले गई।