कार्डेलिए क्रुज़ में हुई ड्रग पार्टी की ख़बरें आज कल सभी ओर फैली हुई हैं। अब इस केस से जुड़ा एक चौका देने वाला वीडियो सामने आया है। आपको बता दें कि केस में गिरफ्तार मुनमुन धमेचा का ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देख कर आप भी शर्मा जाएंगे। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मुनमुन अपने सेनेटरी पैड्स में छुपा कर ड्रग्स ले कर गई थीं। पैड्स के पैकेट के बीच उसने ड्रग पिल्स के पाउच को रखा था।
सेनेटरी पैड्स में छुपाए थे ड्रग्स, वायरल हुआ वीडियो
बता दें कि ऐसा करने की वजह ये रही की किसी को शक ना हो। क्रूज में किए गए एनसीबी (NCB) के सर्च ऑपरेशन के दौरान मुनमुन के कमरे में सीजरिंग ऑपरेशन का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में देखा गया है की मुनमुन ड्रग्स को पैड में छिपा रही हैं। मुबंई की एस्प्लेनेड कोर्ट ने शुक्रवार को अरबाज सेठ मर्चेंट, मुनमुन धमेचा और एक अन्य आरोपी की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। मामले में एक नाइजीरियन व्यक्ति चिनेडु इग्वे समेत कुल 18 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इग्वे को कोर्ट ने 11 अक्टूबर तक एनसीबी की हिरासत में भेजा है।
Also Read-आशीष मिश्रा को किया गया गिरफ्तार, पूछ-ताछ में नहीं किया था सहयोग
सूत्रों के अनुसार, मुनमुन के नाम से क्रूज पर कोई कमरा बुक नहीं था। उसे आयोजकों ने गेस्ट के तौर पर पार्टी में बुलाया था। एनसीबी की टीम ने गोवा जा रहे कोर्डेलिया क्रूज पर पिछले शनिवार छापा मारा था और क्रूज से ड्रग्स जब्त होने का दावा किया था। मामले में अब तक कुल 19 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।