नई दिल्ली। बीसीसीआई ने आगामी टी-20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के लिए टीम इंडिया की नई जर्सी लॉन्च कर दी है। यूएई और ओमान में होने विश्व कप के लिए टीम इंडिया तैयार है। इस वैश्विक टूर्नामेंट के लिए अब कुछ ही दिन बचे हैं। इस छोटे प्रारूप के वर्ल्ड कप की शुरुआत 17 अक्टूबर से होनी है।
भारतीय टीम अपने अभियान का आगाज 24 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से करेगी। इससे पहले भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने टीम इंडिया की नई जर्सी का खुलासा किया है।
बता दें कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने कुछ दिन पहले ही बता दिया था कि आने समय में टीम इंडिया के लिए नई जर्सी लॉन्च की जाएगा। टी-20 विश्व कप में भारतीय टीम को जो जर्सी मिली है वह थोड़ी सी अलग है।
अभी तक टीम इंडिया जो जर्सी पहनती थी वह गहने नीले रंग की थी। इस जर्सी का भी रंग नीला है लेकिन इसकी डिजाइन अलग है। जर्सी के बीच में हल्के नीले रंग की पट्टी लगाई गई है। भारतीय टीम की पिछली जर्सी पर तिरंगा बना हुआ था लेकिन नई जर्सी में उसे हटा दिया गया है और कंधे पर किसी तरह की डिजाइन नहीं है।