नई दिल्ली। यूएई और ओमान में शुरू होने वाले टी-20 वर्ल्डकप को लेकर भारतीय क्रिकेट टीम में एक बड़ा बदलाव किया गया है। अच्छे फॉर्म में चल रहे शार्दुल ठाकुर को टी-20 वर्ल्डकप के लिए 15 सदस्यों टीम में शामिल कर लिया गया है।
वहीं, टीम में पहले से ही शामिल अक्षर पटेल को अब रिज़र्व प्लेयर्स की लिस्ट में डाल दिया है। बता दें कि हर टीम को 15 अक्टूबर से पहले अपने फाइनल स्क्वॉड की जानकारी आईसीसी को देनी थी।
टीम इस प्रकार से है…
विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या (ऑलराउंडर), रविंद्र जडेजा (ऑलराउंडर), शार्दुल ठाकुर (ऑलराउंडर), राहुल चाहर, रविचंद्रन अश्विन, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी
रिजर्व खिलाड़ी: श्रेयस अय्यर, दीपक चाहर, अक्षर पटेल