आए दिन देश में रेप की वारदातें बढ़ती जा रही हैं। महिलाओं की सुरक्षा पर महज़ बातें और वादें होते हैं, पर कोई ख़ास इन्तेज़ामात नज़र नहीं आते हैं। महाराष्ट्र के बीड जिले से एक घिनौना और शर्मसार करने वाला मामला उजागर हुआ है। यहां एक नाबालिग लड़की के साथ 400 लोगों ने दुष्कर्म किया। अपराधियों में एक पुलिसकर्मी भी शामिल है, जिसने बच्ची के शिकायत लिखवाने के लिए जाने पर उसके साथ रेप किया।
400 लोगों ने किया पीड़िता के साथ दुष्कर्म
बीड के पुलिस अधीक्षक राजा रामासामी ने रविवार को इस घटना की पुष्टि की। आपको बता दें कि पीड़िता की उम्र महज़ 16 साल है। उसकी शादी बचपन में कर दी गई थी। दहेज़ के लिए उसके सास-ससुर और पति उसे मारते-पीटते थे। इसी के चलते वो अपने पिता के पास जाने को घर से भाग गई थी, लेकिन पिता ने उसे घर में प्रवेश तक करने नहीं दिया।
3 आरोपी गिरफ्तार, अन्य की खोज जारी
पीड़िता बस स्टैंड के पास भीख मांगने लगी। यहीं से उसके साथ यौन उत्पीड़न शुरू हुआ। 400 लोगों ने बच्ची के साथ रेप किया। लड़की के मुताबिक वो कई बार ठाणे में शिकायत दर्ज कराने गई ,लेकिन उसके साथ एक पुलिसकर्मी ने भी बलात्कार किया। जानकारी के मुताबिक लड़की 2 महीने गर्भवती भी है। पुलिस अधीक्षक के मुताबिक मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का कहना है कि जाँच जारी है और जल्द ही अन्य लोगों को गिरफ्तार किया जाएगा।