मनोरंजन
2022 में रिलीज होगी अजय देवगन-सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म थैंक गॉड
![](https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2021/11/ajay-devgann.jpg)
नई दिल्ली। अजय देवगन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत सिंह स्टारर फिल्म ‘थैंक गॉड’ अगले साल रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म में नोरा फतेही एक विशेष भूमिका में दिखाई देंगी। इसके अलावा श्रीलंकाई गायिका योहानी इस फिल्म के गाने में अपनी आवाज देंगी। हाल ही में योहानी का गाना मनके मागे हिते से पूरी दुनिया में फेमस हो गई थीं। यह एक स्लाइस ऑफ लाइफ कॉमेडी है।
निर्देशक इंद्र कुमार 90 के दशक की लोकप्रिय फिल्मों जैसे दिल, बेटा, इश्क, राजा और अन्य के लिए जाने जाते हैं। उन्हें 2019 में आई फिल्म टोटल धमाल के लिए भी जाना जाता है, जिसमें अन्य लोगों के साथ अजय देवगन भी थे। अब वह थैंक गॉड के लिए सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत सिंह के साथ भी काम कर रहे हैं।
थैंक गॉड इंद्र कुमार द्वारा लिखित और निर्देशित है। फिल्म का प्रोडेक्शन टी-सीरीज और मारुति इंटरनेशनल ने किया है, फिल्म का निर्माण भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, अशोक ठकेरिया, सुनीर खेतरपाल, दीपक मुकुट, आनंद पंडित और माकर्ंड अधिकारी द्वारा किया गया है और यश शाह द्वारा ये फिल्म सह-निर्मित है। यह फिल्म 29 जुलाई 2022 को रिलीज होने वाली है।
प्रादेशिक
मशहूर युट्यूबर लक्ष्य चौधरी पर जानलेवा हमला, वीडियो शेयर कर बताई पूरी आपबीती
![](https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2025/02/channels4_profile.jpg)
नई दिल्ली। मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और पॉपुलर यूट्यूबर लक्ष्य चौधरी पर जानलेवा हमला हुआ है। ये दावा खुद लक्ष्य चौधरी ने किया है। लक्ष्य चौधरी ने हाल ही में एक वीडियो में दावा किया कि कथित तौर पर कार सवार लोगों ने उनका पीछा कर मर्डर की कोशिश की है। लक्ष्य चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने पूरी घटना की जानकारी दी। आइए जानते हैं कि लक्ष्य चौधरी ने क्या कहा?
अपने इंस्टाग्राम पर लक्ष्य ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें यूट्यूबर ने दावा करते हुए कहा कि रसिया से ही हमारी फ्लाइट डिटेल ट्रैक की जा रही थी और बाय स्टोरी हमे ट्रैक किया जा रहा था। आज 16 फरवरी को जैसे ही सुबह 4:30 बजे हमारी फ्लाइट नई दिल्ली टरमिनल टू पर फ्लाइट लैंड हुई, तो मेरा दोस्त स्कोर्पियो एन से हमे पिक करने आया और फिर गाड़ी चलाने के लिए मैंने ले ली।
इसके आगे लक्ष्य ने कहा कि हमे दिल्ली एयरपोर्ट के रास्ते पर ही तीन कार, जिसमें अमन बैंसला, हर्ष विकल जिनपर मैंने एक लास्ट वीडियो बनाई थी यूट्यूब पर और उनके साथ सात-आठ लड़के और भी थे। लक्ष्य ने आगे कहा कि मैं इन लोगों को गुंड़े कहूंगा क्योंकि इनके हाथ में हॉकी, डंडे, असला, कट्टे-वट्टे सब थे। इन लोगों ने हमारी कार पर हमला किया और वो पूरी तरह से हत्या का प्रयास था। अगर हम लोग वहां से सही टाइम पर ना निकलते, तो ये लोग हमे वही मार देते।
-
लाइफ स्टाइल1 day ago
साइलेंट किलर है हाई कोलेस्ट्रॉल की बीमारी, इन लक्षणों से होती है पहचान
-
मुख्य समाचार3 days ago
वैलेंटाइन्स डे पर अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए दें ये खास गिफ्ट्स
-
उत्तर प्रदेश3 days ago
यूपी सरकार महाकुंभ में धर्मगुरुओं संग करेगी जलवायु परिवर्तन पर मंथन, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
-
अन्तर्राष्ट्रीय2 days ago
बम धमाके से दहला पाकिस्तान, सात की मौत, कई घायल
-
नेशनल2 days ago
रणवीर अल्लाहबादिया को सुप्रीम कोर्ट से झटका, जल्द सुनवाई की अपील खारिज
-
नेशनल1 day ago
महाकुम्भ में आस्था की डुबकी लगाएंगे राहुल-प्रियंका, कांग्रेस के इस नेता ने की पुष्टि
-
अन्तर्राष्ट्रीय3 days ago
पीएम मोदी दो दिनों की अमेरिका यात्रा पर, कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर होगी चर्चा
-
नेशनल1 day ago
अरविंद केजरीवाल की बढ़ेंगी मुश्किलें, ‘शीशमहल’ मामले में सीवीसी ने दिए जांच के आदेश