बुलंदशहर में RLD नेता के काफिले पर ताबड़तोड़ फायरिंग हुई है जिसमें कई लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं। वहीं एक व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक 50 राउंड से ज्यादा गोलियां चली हैं। आरएलडी नेता हाजी यूनुस के हाथ में गोली लगी है।
कई लोग बुरी तरह घायल,एक की मौत
आरएलडी नेता और पूर्व ब्लॉक प्रमुख हाजी यूनुस पर यह हमला रविवार को उस वक्त हुआ जब वो एक शादी समारोह से लौट रहे थे। जैसे ही उनका काफिला भाईपुर गांव के पास पहुंचा बदमाशों ने ऑटोमेटिक हथियारों से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। हाजी यूनुस ने आरोप लगाया की बीते 6 महीने से हत्या की आशंका जताते हुए एसएसपी से सुरक्षा की गुहार लगाते रहे लेकिन उन्हें कोई सुरक्षा उपलब्ध नहीं कराई गई।
पूर्व ब्लॉक प्रमुख हाजी यूनुस पर हमला
इतना ही नहीं हाजी यूनुस ने अपने बड़े भाई हाजी अली के बेटे द्वारा हत्या की जाने की आशंका जताई है। बुलंदशहर गोली कांड मामले में पूर्व ब्लॉक प्रमुख हाजी यूनुस ने 16 लोगों पर एफआईआर दर्ज कराई है। इस एफआईआर में 4 भतीजों के नाम भी लिखवाए हैं। एफआईआर में हाजी यूनुस ने जिक्र किया है कि उनके भतीजों ने उनकी भाभी और भाई का भी कत्ल कर दिया था।
Also Read-वसीम रिज़वी ने अपनाया हिंदू धर्म, नरसिंहानंद सरस्वती ने कराया धर्म परिवर्तन