भारत के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने टेस्ट कप्तान विराट कोहली की तारीफ की है। साथ ही कहा कि उन्होंने जहां भी वह खेले हैं, बड़ी सफलता मिली है।
उन्होंने कहा कि कोहली उन क्रिकेटरों में से एक हैं जो हर समय बेहतर करने का प्रयास करते हैं और खुद को आगे बढ़ाते रहते हैं। दक्षिण अफ्रीका के अपने तीसरे दौरे पर कोहली देश के लिए पहली सीरीज जीतने के लिए उत्सुक होंगे।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के एक वीडियो में द्रविड़ ने कहा, उन्होंने बल्ले और अपने नेतृत्व से भारत को कई मैचों में सफलताएं दिलाई हैं।
उन्होंने कहा, कई मायनों में उन्होंने टीम में फिटनेस, ऊर्जा और महत्वाकांक्षा को आगे बढ़ाया है, जो की बहुत अच्छी बात है। उन्होंने हमेशा सुधार किया है, जिससे टीम को लगातार बेहतर करने में आसानी हुई है।
द्रविड़ का मानना है कि टेस्ट टीम में बहुत सारे विकल्प होना भारतीय क्रिकेट के विकास के लिए अच्छा है।