बॉलीवुड एक्ट्रेस जैक्लीने फर्नांडिस इन दिनों मुश्किलों में घिर गई हैं। उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर एक्ट्रेस लगातार चर्चा में हैं। ठग सुकेश चंद्रशेखर के साथ उनकी रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। अब जैक्लीने और सुकेश की एक और इंटिमेट फोटो वायरल हुई है। इस तस्वीर के वायरल होने के बाद जैकलिन ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया है।

जैक्लीन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी पोस्ट कर देश और देशवासियों के लिए एक मैसेज लिखा। जैक्लीने ने पोस्ट में लिखा, ‘इस देश ने और देश के लोगों ने मुझे हमेशा भरपूर प्यार और इज़्ज़त दी है। इसमें मेरे मीडिया से जुड़े दोस्त, जिनसे मैंने बहुत कुछ सीखा, भी शामिल हैं। मैं मौजूदा वक़्त में एक कठिन समय से गुज़र रही हूं, पर मुझे विश्वास है कि मेरे दोस्त और फैंस मुझे इससे उभरने में मदद करेंगे।’
![]()
एक्ट्रेस ने आगे लिखा, ‘इस भरोसे के साथ मैं अपने मीडिया से जुड़े दोस्तों से ये अनुरोध करती हूं कि ऐसी तस्वीरों को ना फैलाएं जो मेरी पर्सनल लाइफ से जुडी हुई हैं। आप अपने, अपनों के साथ ऐसा नहीं करेंगे, मुझे यकीन है कि आप मेरे साथ भी ऐसा नहीं करेंगे। उम्मीद है कि न्याय और अच्छी भावना प्रबल होगी। आपको धन्यवाद।’