आज कल की खराब लाइफस्टाइल और बढ़ते प्रदूषण के कारण बालों की समस्या बढ़ती जा रही हैं। सबसे बड़ी समस्या ये है कि बिना कारण हमारे बाल अपने आप पतले हो कर कमजोर होते जा रहे हैं और फिर झड़ते जा रहे हैं। जिससे इनका वॉल्यूम खो जाता है और बाल घने नहीं दिखते। आयुर्वेद में कुछ हर्ब्स ऐसे हैं जिनके नियमित सेवन से बालों को घना बनाने में मदद मिलती है। दरअसल, इन हर्ब्स में आयुर्वेदिक गुण होते हैं जो शरीर में पित्त दोषों को बैलेंस करते हैं, ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाते हैं। जिस वजह से बालों को घना बनाने में ये फायदेमंद साबित होते हैं।

1.भृंगराज और ब्राह्मी

भृंगराज और ब्राहमी दो ऐसे हर्ब्स हैं जो बालों को घना बनाने में मददगार हैं। भृंगराज की पत्तियां चबाने से इसके एक्सट्रेक्ट जड़ों को पोषण देते हैं और बालों को घना बनाने में मदद करते हैं। आप इसका पाउडर बना कर भी बालों के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं. इसे आप एक-एक चम्मच सुबह और शाम लें। ब्राह्मी बालों में सुरक्षात्मक परत बनाने में मदद करती है। यह बालों को चमकदार बनाए रखने में मदद करता है। ब्राह्मी तनाव की वजह से झड़ने वालो बालों के लिए बहुत कारगर है।
2.एलोवेरा

एलोवेरा बालों के लिए काफी फायदेमंद होता है। एलोवेरा जेल स्कैल्प के पीएच संतुलन को ठीक करता है जो हेयर ग्रोथ के लिए काफी बेहतर तरीके काम आता है। यह आपके बालों को मॉइस्चराइज और हाइड्रेट करता है। इसका जेल आप सीधे स्कैल्प पर भी लगा सकते हैं। आप सबसे अच्छे परिणामों के लिए इसे सिर पर लगा कर मालिश करें। एलोवेरा की एक खास बात ये भी है कि एंटीबैक्टीरियल है और मौसमी स्कैल्प इंफेक्शन से बचाव में मददगार है और लगातार इसका इस्तेमाल बालों के वाल्यूम को बेहतर बनाने में मदद करता है।
3.जटामांसी

जटामांसी मेंएंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं जो कि स्कैल्प के सूजन को कम करते हैं और इंफेक्शन से बचाते हैं। नियमित जटामांसी का पानी पीने से बाल टूटते-झड़ते नहीं है और मुलायम व लंबे बने रहते हैं। अगर जटामांसी को पीस कर इसका पाउडर बनाएं और रोज इसका थोड़ा-थोड़ा सेवन करें तो ये नए बालों के विकास में भी मददगार है।
4.अश्वगंधा

अश्वगंधा में टायरोसिन नामक अमीनो एसिड होता है जो बालों को घने बनाने में मदद करता है। ये बालों को सफेद होने से बचाता है और मेलानिन की मात्रा बढ़ाने मे मदद करता है। इसका सेवन करने से बाल जड़ से मजबूत होते हैं और नए बालों के विकास को भी बढ़ावा मिलता है। बालों को घना बनाने के लिए अश्वगंधा की जड़ों को उबालकर उसका पानी पिएं या फिर उसके पाउडर का गर्म पानी के साथ सेवन करें।
5.आंवला और त्रिफला

आंवला और त्रिफला का कॉम्बिनेशन बालों को घना बनाने में हमेशा से ही मददगार रहा है। आंवला में विटामिन सी होता है जो कि बालों को जड़ों से हेल्दी रखते हैं। वहीं, त्रिफला से स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है जिसके चलते आपके बाल लंबे समय तक खूबसूरत बने रहते हैं।
6.मेथी
.jpg)
मेथी बालों के लिए काफी फायदेमंद होता है। अगर आप रात में मेथी दाना को पानी में भिगो दें और सुबह इस पानी को पिएं तो इससे आपके बाल हेल्दी और घनें बनेंगे। आप इसका हेयर पैक भी बनाकर प्रयोग कर सकते हैं।