टेलीविज़न इंडस्ट्री में एक बार फिर से शहनाई की गूंज सुनाई पड़ने वाली है। टीवी अभिनेत्री मौनी रॉय शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। मौनी अपने ब्वॉयफ्रेंड सूरज नांबियार के साथ 27 जनवरी 2022 को पारंपरिक तरीके से साथ सात फेरे लेंगी। मौनी की शादी को लेकर पिछले कुछ दिनों से लगातार चर्चा हो रही है। हालांकि अभी तक अभिनेत्री ने इस पर चुप्पी साधे रखी है।

ताजा जानकारी ये है कि अब मौनी और सूरज ने देश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए कुछ जरूरी फैसले लिए हैं। उनकी शादी की सभी रस्में कैंडोलिम में होंगी। 2 दिन तक ये रस्मे चलेंगी जिनमे हल्दी, मेहंदी और संगीत शामिल हैं। ये कपल बीच वेडिंग करने जा रहा है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कोरोना की स्थिति को देखते हुए मौनी ने मेहमानों की लिस्ट छोटी कर दी है और केवल 50 लोगों को ही न्यौता भेजा जाएगा। ऐसे में इंडस्ट्री के दोस्त मौनी की शादी में शामिल नहीं हो पाएंगे। कुछ दिनों पहले ही मौनी ने दोस्तों के साथ बैचरल पार्टी किया था।

मौनी की शादी में शामिल होने वाले मेहमानों के लिए आरटी-पीसीआर रिपोर्ट जरूरी है। मौनी और सूरज कोविड-19 के सभी नियमों को लेकर सावधानी बरत रहे हैं। शादी के बाद मौनी मुंबई में एक रिसेप्शन का आयोजन कर सकती हैं। देखना होगा कि कोरोना को देखते हुए कपल क्या फैसले लेता है।