मुख्य समाचार
यूपी में 57℅ से ज्यादा किशोरों को मिल गया कोविड टीकाकवर
![](https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2022/01/up-vaccination.jpg)
लखनऊ। तेज कोविड टीकाकरण की रणनीति के लिए देश भर में सराहे जा रहे उत्तर प्रदेश ने 25 करोड़ से अधिक टीके लगाने का एक और पड़ाव पार कर लिया है। विधानसभा चुनावों में लोगों की भागीदारी को देखते हुए मतदान से पहले 100% टीकाकरण का लक्ष्य लेकर चल रहे यूपी में बीते 15 दिनों से टीकाकरण और तेज हुआ है। बीते 31 दिसंबर से 24 जनवरी के बीच यूपी में 05 करोड़ टीके लगाए जा चुके हैं।
ताजा स्थिति के मुताबिक प्रदेश के 57 फीसदी से ज्यादा किशोर टीकाकवर में सुरक्षित हो गए हैं। जबकि प्रदेश की 98 फीसदी वयस्क आबादी को टीके की कम से कम एक डोज और 66% फीसदी से ज्यादा को दोनों डोज लग चुके हैं। सोमवार को टीम-09 के साथ वर्चुअल समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टीकाकरण को और तेज करने के निर्देश दिए।
अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य, अमित मोहन प्रसाद ने मुख्यमंत्री को बताया कि 15-17 आयु वर्ग में यूपी की कुल आबादी 01 करोड़ 40 लाख है, जिसमें से अब तक 81 लाख से ज्यादा किशोरों को टीका लग चुका है। वहीं, 31 जनवरी तक जो 1,318,206 स्वास्थ्यकर्मी, फ्रंटलाइन वर्कर और वरिष्ठ नागरिक को प्री कॉशन डोज के लिए पात्र हैं, उनमें से 59 फीसदी को बूस्टर डोज लग गई है। सीएम योगी ने भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार निर्वाचन ड्यूटी वाले कार्मिकों को प्री-कॉशन डोज देने के निर्देश दिए।
ऐसे बनता गया रिकॉर्ड
02 करोड़- 06 जून
03 करोड़- 26 जून
04 करोड़ – 17 जुलाई
05 करोड़- 03 अगस्त
06 करोड़- 17 अगस्त
07 करोड़- 29 अगस्त
08 करोड़- 07 सितंबर
09 करोड़- 15 सितंबर
10 करोड़- 25 सितंबर
11 करोड़- 04 अक्टूबर
12 करोड़- 18 अक्टूबर
13 करोड़- 29 अक्टूबर
14 करोड़- 14 नवंबर
15 करोड़- 22 नवंबर
16 करोड़- 29 नवंबर
17 करोड़- 07 दिसंबर
18 करोड़- 14 दिसंबर
19 करोड़- 22 दिसंबर
20 करोड़- 30 दिसंबर
21 करोड़- 07 जनवरी
22 करोड़- 12 जनवरी
23 करोड़- 16 जनवरी
24 करोड़- 20 जनवरी
25 करोड़- 24 जनवरी
*——————*
*सर्वाधिक टीकाकरण वाले शीर्ष 05 राज्य*
*——————*
*राज्य—————टीकाकरण*
*1-* उत्तर प्रदेश – 25.04 करोड़
*2-* महाराष्ट्र – 14.64 करोड़
*3-* पश्चिम बंगाल- 11.86 करोड़
*4-* बिहार- 11.01 करोड़
*5-* मध्य प्रदेश – 10.87 करोड़
*—————————-*
मुख्य समाचार
दिल्ली में भगदड़ में मौतों पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, सीएम योगी समेत विपक्ष के कई नेताओं ने जताया दुःख
![](https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2025/02/DUKH.png)
नई दिल्ली। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ की घटना पर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत विपक्ष के भी कई नेताओं ने दुख जताया है। दिल्ली की कार्यवाहक मुख्यमंत्री आतिशी देर रात घायलों से मिलने LNJP अस्पताल पहुंची है।
जानकारी के मुताबिक, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ उस समय मची जब महाकुंभ जाने के लिए यात्रियों की भीड़ स्टेशन पर मौजूद थीं। इस बीच दो ट्रेन देरी से चल रही थीं। भीड़ बढ़ती गई और इस बीच ही हालात बेकाबू हो गए। स्टेशन में RPF की तैनाती भी कम थी। हादसा प्लेटफार्म 13 और 14 पर हुआ। हादसे पर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री मोदी समेत तमाम नेताओं ने दुख जताया है।
PM मोदी ने भगदड़ की घटना पर जताया दुख
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ की घटना पर दुख जताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने X पोस्ट में लिखा,नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ से व्यथित हूं। मेरी संवेदनाएं उन सभी लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल लोग जल्दी ठीक हो जाएं। अधिकारी इस भगदड़ से प्रभावित सभी लोगों की सहायता कर रहे हैं।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने क्या कहा?
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ की घटना पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ट्वीट किया, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में लोगों के हताहत होने की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करती हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं।
घटना दुःखद और हृदयविदारक- सीएम योगी
हादसे पर सीएम योगी ने भी दुख जताया है । उन्होंने X पोस्ट में लिखा, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हादसे में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को सद्गति, शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति एवं घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।
रेलवे ने किया मुआवजे का ऐलान
रेलवे ने भगदड़ में जान गंवाने वाले और घायल हुए लोगों के लिए मुआवजे का ऐलान कर दिया है। मृतकों के परिजनों को 10 लाख का मुआवजा दिया जाएगा। वहीं, गंभीर रूप से घायल लोगों को 2.5 लाख और मामूली रूप से घायल लोगों को एक लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान हुआ।
-
लाइफ स्टाइल1 day ago
साइलेंट किलर है हाई कोलेस्ट्रॉल की बीमारी, इन लक्षणों से होती है पहचान
-
मुख्य समाचार3 days ago
वैलेंटाइन्स डे पर अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए दें ये खास गिफ्ट्स
-
उत्तर प्रदेश3 days ago
यूपी सरकार महाकुंभ में धर्मगुरुओं संग करेगी जलवायु परिवर्तन पर मंथन, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
-
अन्तर्राष्ट्रीय2 days ago
बम धमाके से दहला पाकिस्तान, सात की मौत, कई घायल
-
नेशनल3 days ago
रणवीर अल्लाहबादिया को सुप्रीम कोर्ट से झटका, जल्द सुनवाई की अपील खारिज
-
नेशनल2 days ago
महाकुम्भ में आस्था की डुबकी लगाएंगे राहुल-प्रियंका, कांग्रेस के इस नेता ने की पुष्टि
-
अन्तर्राष्ट्रीय3 days ago
पीएम मोदी दो दिनों की अमेरिका यात्रा पर, कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर होगी चर्चा
-
नेशनल2 days ago
अरविंद केजरीवाल की बढ़ेंगी मुश्किलें, ‘शीशमहल’ मामले में सीवीसी ने दिए जांच के आदेश